{"_id":"58cd87084f1c1b2a5a32bf81","slug":"nakal-exam-besic-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय विद्यालयों के छात्र एग्जाम में करते मिले नकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय विद्यालयों के छात्र एग्जाम में करते मिले नकल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Sun, 19 Mar 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
झांसी, शिक्षा, प्राइमरी स्कूल
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहते हैं कि बच्चों में शुरू से ही जैसी आदत डाली जाती है, वे बड़े होकर वैसी ही बनते हैं। बदलते इस दौर में शिक्षा महत्वपूर्ण हो गई है। ऐसे में परिषदीय विद्यालयों में अगर शुरूआती शिक्षा बच्चों को सही मिल जाए, तो वह आगे चलकर देश को रोशन करेगा, लेकिन यहां ऐसा कुछ नहीं हो रहा है।
बेसिक शिक्षा की लापरवाही पर पर्दा डालने के लिए पहली कक्षा से ही बच्चों को नकल कराकर पास कराने का काम शिक्षक कर रहे हैं। शनिवार को जिले में परिषदीय विद्यालयों में बेसिक कक्षा की परीक्षा शुरू हुई। अमर उजाला की टीम ने कुछ स्कूलों में परीक्षा देखी।
स्थान- कन्या प्राथमिक विद्यालय सरथल चौकी। विद्यालय में 65 बच्चों में से मात्र 16 बच्चे उपस्थित थे। बच्चे एक दूसरे की उत्तर पुस्तिका से देखकर परीक्षा दे रहे थे। कुछ बच्चे किताब आगे रखकर परीक्षा दे रहे थे। एक बच्चा परीक्षा के दौरान लेटा हुआ था। जबकि दो शिक्षक कुर्सी पर बैठे हुए यह नजारा देख रहे थे। साथ ही कक्षा एक से लेकर पांच तक के बच्चों को एक ही कक्षा में बैठा रखा था।
विज्ञापन
स्थान- हल्लू सराय स्थित प्राथमिक विद्यालय। विद्यालय में जाकर देखा तो कक्षा एक, दो, चार के बच्चे एक ही कक्षा में बैठे थे। सभी एक दूसरे की उत्तर पुस्तिका को देखकर परीक्षा दे रहे थे। जबकि कुछ बच्चे किताब में देखकर कॉपी लिख रहे थे।