{"_id":"61901c15d5fb354e8b5bad8b","slug":"my-book-is-in-english-so-some-people-don-t-understand-salman-sambhal-news-mbd409354230","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरी किताब अंग्रेजी में है, इसलिए कुछ लोगों को समझ नहीं आ रही : सलमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरी किताब अंग्रेजी में है, इसलिए कुछ लोगों को समझ नहीं आ रही : सलमान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। श्री कल्कि महोत्सव में शामिल होने पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि उनकी किताब अंग्रेजी में लिखी है, इसलिए कुछ लोगों को समझ नहीं आ रही।
शनिवार रात मीडिया से बातचीत में एक सवाल के जवाब में वह बोले कि सिमिलर व सेम का मतलब कुछ लोगों को समझ नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि आईएसआईएस व बोको हराम जैसे संगठन धर्म का दुरुपयोग करते हैं। उनके जैसे गलत काम करने वाले उन्हीं के जैसे हैं।
खुर्शीद ने कहा कि हिंदू धर्म के बीच में कुछ दुश्मन घुस गए हैं। वे हिंदू धर्म के नाम का इस्तेमाल गलत काम के लिए कर रहे हैं। वे लोग हिंदू धर्म के शत्रु हैं। इन शत्रुओं को डर है कि कहीं सच्चाई सामने न आ जाए।
विज्ञापन
यह मुझे जाने पर कि क्या वह भाजपा पर निशाना लगा रहे हैं तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति उन पर टिप्पणी कर रहा है, वह उसके लिए कह रहे हैं। वो चाहे किसी भी दल या धर्म का हो। धर्म का दुश्मन मुझे कोई लगेगा तो मैं उसे कहूंगा।
चुनाव की संभावित तस्वीर के बाबत पूछने पर उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी के रूप में अच्छा नेतृत्व मिला है। आने वाले चुनाव का परिणाम अच्छा आएगा। हमारे पास टिकट मांगने वाले बहुत हैं, लेकिन टिकट उसको दिया जाएगा जो पार्टी का सच्चा समर्थक होगा। महिलाओं की इस चुनाव में 40 प्रतिशत भागीदारी रहेगी।