{"_id":"5b28074d4f1c1bb16e8b8856","slug":"murrder-of-rural-in-sleeping-moode","type":"story","status":"publish","title_hn":"सो रहे ग्रामीण की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सो रहे ग्रामीण की हत्या
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
Updated Tue, 19 Jun 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
मृतक चाऊ सिंह का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किरारी गांव में घेर पर सो रहे ग्रामीण की हत्या कर दी गई। परिजनों को ग्रामीण का शव चारपाई पर पड़ा मिला। चेहरे व सिर पर चोट समेत गले पर निशान हैं। पुलिस ने घटना की जांच-पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
रविवार की रात थाना क्षेत्र के गांव किरारी निवासी करीब 55 वर्षीय ग्रामीण चाऊ सिंह अपने घेर पर सो रहा था। पास में उसका छोटा भाई हमवीर सिंह सो रहा था। अचानक देर रात छोटे भाई की आंख खुली तो देखा कि चाऊ सिंह मृत अवस्था में चारपाई पर पड़ा है।
उसने शोर मचाया तो परिजन व ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। हल्का दारोगा रविंद्र कुमार भी मय पुलिस फोर्स के पहुंच गए और घटना की जांच-पड़ताल की। कोतवाल वहीद खान व सीओ चंदौसी ओंकार सिंह यादव मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मृतक के बेटे रामबाबू उर्फ पप्पू के मुताबिक घेर में पशु भी बंधे थे। आधी रात में करीब पशुओं की हलचल हुई, तो चाचा की आंख खुली, तो पाया कि पिता चाऊ सिंह मृत अवस्था में चारपाई पर पड़े थे। चेहरे व सिर पर चोट समेत गले पर निशान बने थे। चाचा के शोर मचाने पर और भी परिजन मौके पर पहुंच गए।ग्रामीणों की भीड़ भी एकत्र हो गई। इस बीच परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
कोतवाल वहीद खान ने बताया कि मृतक के चेहरे व सिर पर चोट के निशान बने हैं। गले पर भी निशान हैं। प्रथम दृष्टया सामने आया है कि ग्रामीण का पहले गला दबाया गया है, बाद में किसी धारदार व भारी हथियार से चेहरे व सिर पर वार किया गया है। परिजन किसी से भी रंजिश होने से इंकार कर रहे हैं।
फिलहाल पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हत्या का सही कारण सामने आ सकेगा। बेटे रामबाबू की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।