फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   murder of woman for dowry

दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर विवाहिता की हत्या कर फंदे से लटकाया, रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
murder of woman for dowry
संभल। असमोली थाना क्षेत्र के गांव वदनपुर बसई में विवाहिता का शव संदिग्ध अवस्था में फंदे पर लटका मिला। विवाहिता के मायके वालों ने पति और ससुरालियों पर फंदा लगाकर महिला की हत्या करने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता के मायके वालों ने तहरीर दे कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और दहेज हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बुधवार की रात को थाना क्षेत्र के गांव वदनपुर बसई निवासी जीशान की पत्नी अफसाना (20) की मौत हो गई।
विवाहिता के ससुरालियों ने मायके वालों को आत्महत्या करने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे विवाहिता के मायके वालों पर फंदे से लटका कर हत्या करने का आरोप लगाया और पुलिस को सूचना दी। थाना क्षेत्र के गांव ऐचोड़ा कंबोह निवासी शकूर अहमद ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी अफसाना की शादी नवंबर 2018 में जीशान के साथ की थी।
विज्ञापन

शादी के बाद से ही पति और उसके परिजन दहेज के लिए उत्पीड़न करने लगे। कई बार मारपीट की गई। गुरुवार को फिर से दहेज के लिए प्रताड़ित किया और विरोध करने पर हत्या कर दी। पुलिस पति जीशान, ससुर अहसान और देवर गुफरान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष रणवीर सिंह ने बताया कि आरोपी घर छोड़कर भाग गए हैं। उनकी तलाश की जा रही है जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed