फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   murder in sambhal

केरोसिन छिड़ककर विवाहिता को जिंदा जलाया

Sat, 23 Jan 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Sat, 23 Jan 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
murder in sambhal
थाना क्षेत्र के कृतिया गांव में दहेज के लिए ससुरालियों ने केरोसिन छिड़ककर विवाहिता को जिंदा जला दिया। इसके बाद ससुरालवाले शव घर में छोड़कर फरार हो गए। गांव में ही रहने वाली विवाहिता की बहन ने मायके वालों को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन



बदायूं जनपद के थाना इस्लामनगर क्षेत्र के गांव सभानगर निवासी भान सिंह पुत्र चंद्रपाल सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि अपनी बहिन रुचि देवी की शादी 17 फरवरी 2009 को धनारी थाना क्षेत्र के कृतिया निवासी मुनेश पुत्र सूरजपाल के साथ की थी। विवाह के तीन चार साल बाद विवाहिता के ससुराल वाले बाइक व फ्रिज की मांग करने लगे।
विज्ञापन



मांग पूरी न होने उसकी बहन का शारीरिक उत्पीड़न करने लगे। काफी समझाने के बाद नही माने और दहेज के लिए आड़े रहे। बदायूं न्यायालय में वाद दायर कर दिया। तीन वर्ष मुकदमा चलने के बाद विवाहिता के ससुराल वाले सभी रिश्तेदारों के सामने समझौता कर रुचि छह माह पूर्व बुला ले गये। कुछ दिनों बाद से ही फिर दहेज की मांग करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



गुरुवार की शाम उसी गांव में रहने वाली दूसरी बहन सीमा पत्नी अतुल ने बताया कि रुचि के ससुराल वालों ने उसे केरोसिन छिड़ककर जिंदा जला दिया। मायके वाले रुचि के ससुराल पहुंच गए। वहां रुचि का जला हुआ शव पड़ा था। जबकि पति समेत सभी ससुराली घर छोड़ कर भाग गये। घटना की सूचना पुलिस को दी।



मृतक का भाई भानसिंह ने पति मनेश, ससुर सूरजपाल, सास मुन्नी देवी, जेठ बंटी उर्फ लोकेंद्र, जेठानी सविता के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। सभी आरोपी गांव से फरार है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed