फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   murder in sambhal

ताई ने मासूम का गला दबाकर मार डाला

Sun, 07 Feb 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Sun, 07 Feb 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
murder in sambhal
कोतवाली क्षेत्र के मियां सराय में ताई ने मासूम की गला दबाकर हत्या कर दी। ताऊ मासूम को उसके घर लेकर पहुंचे। इसके बाद उसे अस्पताल भी ले जाया गया। चिकित्सक ने भी उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम के पिता की तहरीर पर ताई के खिलाफ हत्या करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन



घटना मियां सराय की है। महमूद खां सराय निवासी अयाज के डेढ़ वर्षीय पुत्र एराज को मियां सराय निवासी उसके ताऊ रहीस मियां शुक्रवार को शाम गोद ले लिया तथा अपने घर ले गए। रात को खाना खाने के बाद रहीस मियां और उसके परिवार वाले सो गए। एराज अपनी ताई शायदा के पास सो रहा था।
विज्ञापन



रहीस मियां ने सुबह उठकर देखा तो एराज का शरीर ठंडा पड़ा था। शायदा भी गायब थी। वह बुरी तरह घबरा गए। एराज को लेकर करीब सात बजे रहीस मियां अपने भाई अयाज के घर पहुंचे। दोनों लोग एराज को चिकित्सक के पास भी ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम के गले पर निशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन



अयाज ने शायदा पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अयाज ने बताया कि करीब तीन माह पहले उनका अपनी पत्नी जैनब से तलाक हो गया था।


इसके बाद से ही उन्होंने अपने पुत्र एराज व पुत्री जहरा को पालन-पोषण के लिए उनकी दादी नूर अफसा के पास रहने के लिए छोड़ दिया था। बड़े भाई रहीस मियां के पास दो बेटियां हैं, पुत्र नहीं होने के कारण उन्होंने अयाज के सामने एराज को गोद लेने का प्रस्ताव रखा तो अयाज मान गया।



एराज को गोद दे दिया लेकिन रहीस मियां की पत्नी शायदा एराज को गोद लेने के समर्थन में नहीं थी। एराज की मौत के बाद से ही शायदा अपने घर से फरार है। अन्य परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल था। मासूम के पिता अयाज के आंसू थामे नहीं थम रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed