{"_id":"bb7e826227e4871ca48c24f7654abc4b","slug":"murder-in-sambhal-hindi-news-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसौली में युवक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसौली में युवक की गोली मारकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Fri, 05 Feb 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बहजोई थाना क्षेत्र के किसौली गांव में बुधवार की रात करीब एक बजे युवक विशेष यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक के पिता पीएसी में नायक पद पर तैनात हैं। फायर की आवाज सुनकर युवक के भाई और मां की आंख खुल गई। शोरशराबा होने पर आरोपी भाग गए। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
सीओ चंदौसी और एएसपी कमलेश दीक्षित भी मौके पर पहुंचे।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।बताया जाता है कि करीब एक माह पहले विशेष यादव को राम खिलाड़ी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विशेष ने राम खिलाड़ी को जूते से पीट दिया था। उसी का बदला लेने के लिए विशेष की हत्या की गई है।
किसौली गांव निवासी सतीशचंद सीतापुर में 11वीं बटालियन की ई कंपनी में नायक पद पर तैनात हैं। उनका 22 वर्षीय पुत्र विशेष यादव घेर में अपने बड़े भाई अरविंद और मां उर्मिला के बराबर में चारपाई पर सो रहा था। रात को उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली गर्दन में दाई साइड में लगी। अरविंद की आंख खुल गई। आरोपियों को भागते देख उसने शोर मचा दिया। शोर शराबा होने पर अन्य ग्रामीण भी जाग गए लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। विशेष यादव के भाई अरविंद यादव की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही हर ज्ञान, कालिया, सोनू व उसके पिता राम खिलाड़ी के खिलाफ हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विशेष यादव के भाई अरविंद यादव ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें उसने राम खिलाड़ी,उसके पुत्र व अन्य दो लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। उसने तहरीर में कहा कि करीब एक माह पहले विशेष यादव को राम खिलाड़ी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विशेष ने राम खिलाड़ी को जूते से पीट दिया था। उसी का बदला लेने के लिए विशेष की हत्या की गई है।