{"_id":"8472fc5a4b2f51665d4cafc5ece6da51","slug":"murder-in-sambhal-hindi-news-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान के भतीजे की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रधान के भतीजे की गोली मारकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
Updated Sun, 31 Jan 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनारी थाना क्षेत्र के बहीपुर गांव में शुक्रवार की रात बारात चढ़त के दौरान हो रहे डांस को देखने गए पूर्व ग्राम प्रधान के भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के पीछे प्रधानी के चुनाव की रंजिश बताई जा रही है। इसमें मौजूदा ग्राम प्रधान समेत तीन लोगों को नामजद किया गया है। वारदात के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
क्षेत्र के बहीपुर गांव में पिछले दिनों हुए ग्राम प्रधान पद के चुनाव में पूर्व ग्राम प्रधान रामवीर सिंह यादव भी दोबारा चुनाव लड़ा था। उसके सामने गांव के ही नेत्रपाल सिंह यादव ने भी चुनाव लड़ा। रामवीर सिंह व लायक सिंह यादव दोनों सगे चचेरे तहेरे भाई हैं। चुनाव में वोट मांगने के दौरान लायक सिंह व नेत्रपाल सिंह के बीच विवाद भी हो गया था।
तभी से दोनों पक्षों में रंजिश शुरू हो गई थी। चुनाव में नेत्रपाल सिंह प्रधान बन गया, रामवीर सिंह हार गया। बताते हैंकि चुनाव से ही दोनों पक्षों में तनातनी का माहौल था। शुक्रवार की रात गांव के ही सुरेश यादव की बेटी की बारात आई थी, उसमें रंगशाला (नृत्य) का कार्यक्रम था। जिसमें दोनों पक्ष आमंत्रित थे।
विज्ञापन
प्रधान नेत्रपाल सिंह अपने साथियों के साथ पहुंचा तो वहां पूर्व प्रधान रामवीर सिंह का भतीजा व लायक सिंह के बेटा ललतेश सिंह यादव (22) भी डांस देख रहा था। इसी समय एक गोली चली और ललतेश के मुंह से चीख निकली और मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक के पिता लायक सिंह का आरोप है कि प्रधान नेत्रपाल सिंह के कहने पर उसके साथी जंडैल सिंह ने अपनी रायफल से ललतेश की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली चलते ही बारात में अफरा तफरी मच गई। डांस कर रहे कलाकार व दर्शक भाग खड़े हुए। सूचना पर धनारी थानाध्यक्ष रूम सिंह बघेल भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लायक सिंह की तहरीर पर प्रधान नेत्रपाल सिंह यादव पुत्र राम सिंह, जंडैल सिंहल पुत्र कल्याण सिंह व विजय सिंह पुत्र महेंद्र सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी जंडैल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।