{"_id":"1a9e62f3daf2e412bd3aadf491b63c4b","slug":"murder-in-sambhal-hindi-news-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत पर सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत पर सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Fri, 29 Jan 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असमोली थाना क्षेत्र के पेली गांव में गुरुवार की रात खेत पर सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पड़ोसी खेत स्वामी किसान से बातचीत करने उसके ट्यूबवेल पर पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई। शोर शराबा होने पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरा।
किसान के भाई की तहरीर पर देर रात मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पेली गांव निवासी रोहताश (50) पुत्र खजान सिंह सुबह अपने भाई राकेश से खेत पर जाने की बात कहकर घर से गया था। शाम को राकेश खेत पर गया तो रोहताश वहां पर थे। रात्रि करीब आठ बजे रोहताश का पड़ोसी खेत स्वामी मनोज उनके ट्यूबवेल पर पहुंचा तथा आवाज लगाई।
रोहताश नहीं बोले तो मनोज ने लिहाफ हटाया। चारपाई पर खून से लथपथ रोहताश का शव पड़ा था। यह देख उसकी चीख निकल गई। अन्य लोग इकट्ठा हो गए। रोहताश के सीने में गोली लगी थी। राकेश के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।