{"_id":"5d6974528ebc3e93aa190d69","slug":"murder-in-gunnaur-gunnor-news-mbd320375622","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से लौट रहे युवक की हत्या कर लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से लौट रहे युवक की हत्या कर लूट
विज्ञापन
गुन्नौर में युवक की मौत के बाद सीएचसी के बाहर रोते बिलखते परजिन।
- फोटो : GUNNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुन्नौर/चंदौसी। दिल्ली से अपने दोस्तों के साथ पैसे कमाकर घर लौट रहे युवक का उसके गांव में ही शव मिला। उसकी पत्नी का आरोप है कि तीन दोस्तों ने उसके पति की हत्या करके तीस हजार रुपये लूट लिए हैं और भाग गए। लेकिन गुन्नौर कोतवाली पुलिस एक बार फिर हत्या जैसे संगीन अपराध को वाहन दुर्घटना साबित करके सिर से बवाल टालने में जुट गई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जनपद पुलिस अपराधों पर नियंत्रण करने में तो नाकाम साबित हो रही है लेकिन अपराधों को दर्ज न करके और उनका अल्पीकरण करके अपराध नियंत्रण करने में जुटी है। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ामानी निवासी हरिओम (35) पुत्र रामदास दिल्ली में मेहनत मजूदरी करता था। जहां उसने तीन महीने तक काम किया और तीस हजार रुपये पैदा करके तीन महीने के बाद अपने घर वापस लौट रहा था।
गुरुवार की रात करीब साढ़े सात बजे हरिओम ने अपनी पत्नी आशा को फोन किया। उसने बताया कि वह घर लौट रहा है, अभी बुलंदशहर से गुजर रहा है। रोजवेज की बस में है, साथ ही गुन्नौर क्षेत्र के ही तीन दोस्त भी उसके साथ है। उसने अपनी पत्नी को फोन पर ही तीस हजार रुपये साथ लाने की भी जानकारी दी। इसके बाद पत्नी उसका इंतजार करने लगी लेकिन मध्यरात्रि तक भी वह गांव नहीं पहुंचा। पत्नी चिंतित हो उठी। वापस जानकारी करने के लिए फोन किया तो उसका फोन स्वीच ऑफ आने लगा।
विज्ञापन
रात होने के कारण पत्नी कहीं जा नहीं सकी लेकिन शुक्रवार की सुबह साढ़े पांच बजे के बाद गुन्नौर के जवाहर चौराहे के आसपास रहने वाले उसके गांव के लोगों ने उसे सूचना दी कि उसकी पति की मौत हो गई है। जबकि रात को तीन बजे ही पुलिस शव को उठाकर गुन्नौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई थी। सूचना मिलने के बाद परिजनों में खलबली गई। परिजन अस्पताल पहुंचे। पत्नी आशा ने गुन्नौर कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में पति से फोन पर हुई वार्ता की जानकारी देते हुए आरोप लगाया कि हरिओम के तीन दोस्तों ने ही उसकी हत्या करके तीस हजार रुपये लूट लिए हैं और मौके से फरार हो गए है। सुबह को एक दोस्त को फोन किया लेकिन वह भी गांव छोड़कर भाग गया। आशा का सवाल है कि यदि उसकी मौत किसी अन्य कारण से हुई होती तो उसके दोस्तों को तत्काल उसे फोन करना चाहिए था लेकिन वह शव को मौके पर छोड़कर भाग गए।
इधर, कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी संजय तोमर ने बताया कि आशंका है कि हरिओम को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है, यूपी-100 पुलिस ने उसे अस्पताल भेजा था, जहां उसकी मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
अभी किसी तरह की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी। उधर पोस्टमार्टम हाउस से मिली जानकारी के अनुसार हरिओम की गर्दन पर कोई जोरदार प्रहार किया गया है, जिसके उसकी गर्दन की हड्डी टूट गई, वह कोमा में चला गया। उसके बाद उसकी मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस हत्या जैसी संगीन वारदात को वाहन दुर्घटना साबित करने में जुटी है।