फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Municipality will spend 3.5 crores for clean drinking water

स्वच्छ पेयजल के लिए पालिका खर्च करेगी साढ़े तीन करोड़

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Municipality will spend 3.5 crores for clean drinking water
शनिवार को हुई बोर्ड बैठक में 85 करोड़ रुपये के प्रस्ताव पास हुए। जिसमें पालिका नागरिकों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए साढ़े तीन करोड़ रुपये खर्च करेगी। वहीं, नाले-नालियों की साफ-सफाई के अलावा अन्य जरूरी कार्यों को पालिका प्राथमिकता पर कराएगी।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष आरिफा शकील के निधन के बाद 23 अप्रैल को नगर पालिका परिषद में 13 महीने के बाद बैठक होनी थी, लेकिन एडीएम पर अशोभनीय व्यवहार का आरोप लगा सभासदों ने हंगामा कर बैठक का बहिष्कार कर दिया था। जिसके बाद सात मई को नगर पालिका के सभागार में बोर्ड की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की शुरूआत में सभासद के प्रतिनिधियों ने नाराजगी जताते हुए बोर्ड की बैठक का बहिष्कार करना चाह रहे थे, लेकिन एसडीएम विनय कुमार मिश्र ने इन्हें समझाया। उनका कहना था कि हमें भी सदन में ही बैठाया जाए। जिसके बाद सभासदों के प्रतिनिधियों को सदन में बैठा दिया गया।
विज्ञापन

नगर पालिका के प्रभारी/अपर जिलाधिकारी केके अवस्थी की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक हुई। पिछली कार्रवाई की पुष्टि करते हुए आगामी कार्यों के लिए तैयार विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा हुई। चर्चा के बाद नागरिकों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए साढ़े तीन करोड़ समेत तमाम प्रस्तावों पर मुहर लग गई। कूड़ा कलेक्शन के लिए तय हुआ कि वर्तमान में काम कर रही फर्म का अनुबंध पूरा हो चुका है। आगे के लिए ऑनलाइन टेंडर के माध्यम से फर्म का चयन करते हुए डोर-टू-डोर कार्य कराया जाता रहे। हालांकि इस दौरान बैठक में मौजूद सभासदों ने पालिका से डोर-टू-डोर का यूजर चार्ज अपने स्तर या फिर किसी अन्य माध्यम से कराने की मांग उठाई। ताकि पालिका की आय में बढ़ोत्तरी हो। सभासदों ने तर्क दिया कि यूजर चार्ज की धनराशि ज्यादा बैठती है लेकिन इसे जमा कम किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बतौर नगर पालिका के प्रभारी/अपर जिलाधिकारी कमलेश कुमार अवस्थी, उप जिलाधिकारी विनय कुमार मिश्र, अधिशासी अधिकारी रामपाल यादव के अलावा सभी वार्डों के सभासद मौजूद रहे।
बोर्ड की बैठक के मुख्य प्रस्तावों पर एक नजर
आय बढ़ाने के लिए पार्किंग का निर्धारित शुल्क बढ़ाएगी पालिका
नगर पालिका परिषद अपनी आय बढ़ाने के लिए ठेका पार्किंग के शुल्क में बढ़ोत्तरी करेगी। वर्ष 2021-22 में वार्षिक पार्किंग का लक्ष्य 1.95 लाख रुपये था, इसमें तीस फीसदी की बढ़ोत्तरी करते हुए 2.55 लाख रुपये का लक्ष्य तय किया गया है। नीलामी प्रक्रिया द्वारा ही ठेका दिया जाएगा। बोर्ड की बैठक में इसे मंजूरी मिल गई है।
पार्कों के रख-रखाव और संचालन पर खर्च होंगे 29 लाख रुपये
नगर पालिका परिषद के क्षेत्र में जो पार्क हैं, उनके रख-रखाव और संचालन को पालिका 29 लाख रुपये का बजट खर्च करेगी। आउटसोर्सिंग के माध्यम से यह कार्य होगा। बोर्ड ने इसे भी मंजूरी दे दी है।

नेजा मेला के लिए किराए पर भूमि देगी पालिका
नेजा मेला के अवसर पर नगर पालिका के परिसर के अलावा शहर में शंकर चौराहा, अस्पताल चौराहा, यशोदा चौराहे तक लगने वाली दुकानों को नगर पालिका की अस्थायी भूमि में लगाने का सुझाव मिला है। इसका किराया तय करते हुए इसे नीलामी के माध्यम से ठेका देने की सहमति बनी है। पालिका को इससे सालाना साढ़े तीन लाख रुपये की आवक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed