{"_id":"683a11e9f7b6d262e3067d4d","slug":"mps-pakbara-beat-ilahi-club-2-0-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-123144-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: एमपीएस पाकबड़ा ने इलाही क्लब को 2-0 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: एमपीएस पाकबड़ा ने इलाही क्लब को 2-0 से हराया
विज्ञापन
सिरसी(संभल)। जवाहरलाल मेमोरियल इंटर काॅलेज के मैदान पर चल रहे फुटबॉल टूर्नामेंट में शुक्रवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में एमपीएस पाकबड़ा ने सिरसी के इलाही क्लब को 2-0 तो दूसरे में चंदौसी की टीम ने डीएफए मुरादाबाद को 2-0 से हराया।
पहला मैच एमपीएस पाकबड़ा और इलाही क्लब सिरसी के बीच खेला गया। पहले हाफ में दोनों टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एक दूसरे के गोलपोस्ट पर कई हमले किए लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई। दूसरे हाफ में एमपीएस पाकबड़ा के खिलाड़ी अशरफ ने मैच शुरू होते ही गोल करके अपनी टीम को बढ़त दिलाई। दूसरा गोल एमपीएस पाकबड़ा के खिलाड़ी सरताज ने 30 मीटर दूर से गोलकीपर को छकाते हुए किया। इलाही क्लब के खिलाड़ियों ने भी गोल करने के कई प्रयास किए लेकिन पाकबड़ा के गोलकीपर ने अच्छा बचाव किया।
दूसरे मैच में चंदौसी ने कप्तान अनुज के दो गोल की मदद से डीएफए मुरादाबाद को 2-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। पहले हाफ में चंदौसी के कप्तान अनुज ने बीच मैदान से शानदार किक पर गोल करके अपनी टीम को बढ़त दिलाई। दूसरा हाफ शुरू होते ही अनुज ने दूसरा गोल करके अपनी टीम को निर्यायक बढ़त दिलाई। डीएफए मुरादाबाद के खिलाड़ियों ने जवाबी हमला करते हुए चंदौसी के गोलपोस्ट पर कई हमले किए। लेकिन निशाना सही नहीं लगाने के कारण गोल नहीं कर सके। मैच के आखिरी समय में चंदौसी के खिलाड़ियों ने डीएफए मुरादाबाद के गोलपोस्ट पर गोल करने के कई प्रयास किए। लेकिन मुरादाबाद के गोलकीपर ने अच्छा बचाव किया।
विज्ञापन
रेफरी की भूमिका अकबर और फरहान रजा ने निभाई। कमेंट्री नवाब हैदर ने की। इस दौरान चेयरमेन कौसर अब्बास, वसीम हैदर, आशिक अब्बास, नादिर रजा, मोहम्मद अब्बास, खुर्शीद, लारेब, शादाब आदि रहे।