{"_id":"62509677dcb4077673028432","slug":"mp-dr-shafiqur-rahman-burke-said-hijab-is-necessary-for-girls-it-also-keeps-them-safe-from-evil-eyes","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल : डॉ. बर्क बोले- हिजाब लड़कियों के लिए जरूरी, इससे बुरी नजरों से भी रहती हैं महफूज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल : डॉ. बर्क बोले- हिजाब लड़कियों के लिए जरूरी, इससे बुरी नजरों से भी रहती हैं महफूज
Sat, 09 Apr 2022 01:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 09 Apr 2022 01:39 AM IST
सार
उन्होंने लड़कियों को हिजाब में रहने की नसीहत दी है। साथ ही कहा है कि इस्लाम धर्म का पालन करने के लिए हिजाब का होना जरूरी है। सांसद ने आगे कहा कि हिजाब में रहने से लड़कियां बुरी नजरों से भी बचती हैं। लोग गलत टिप्पणी नहीं कर पाते।
विज्ञापन
डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले संभल के सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क इस बार हिजाब को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने लड़कियों को हिजाब में रहने की नसीहत दी है। साथ ही कहा है कि इस्लाम धर्म का पालन करने के लिए हिजाब का होना जरूरी है। सांसद ने आगे कहा कि हिजाब में रहने से लड़कियां बुरी नजरों से भी बचती हैं। लोग गलत टिप्पणी नहीं कर पाते।
विज्ञापन
सांसद का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह बयान दिल्ली में सदन चलने के दौरान का बताया जा रहा है। इस बाबत जब सांसद से जानकारी की तो उन्होंने बताया कि हिजाब लड़कियों के लिए जरूरी है। इसके लिए इस्लाम धर्म भी कहता है। इससे लड़किया महफूज रहती हैं। सांसद ने आगे कहा कि हिजाब में पहले मुस्लिम ही नहीं अन्य धर्मों की महिलाएं भी रहती थीं।
विज्ञापन
इस समय यूरोपियन कल्चर महिलाओं पर हावी हो रहा है जो गलत है। मालूम हो इससे पहले सांसद लड़कियों की शादी की उम्र 21 वर्ष होने पर चर्चा में रहे थे। तब सांसद ने कहा था कि लड़कियों की शादी की उम्र नहीं बढ़ानी चाहिए। लड़कियों की जितनी जल्दी शादी हो जाए उतना ही मां-बाप के लिए अच्छा रहता है। वह अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाते हैं। सांसद के इस बयान पर भी काफी आलोचना हुई थी।\
विज्ञापन