{"_id":"5d5709278ebc3e89b17a528d","slug":"mother-scolde-then-daughter-sucide-sambhal-news-mbd3187370108","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां की डांट से क्षुब्ध किशोरी ने फंदे से लटक कर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां की डांट से क्षुब्ध किशोरी ने फंदे से लटक कर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल/मढ़न। असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने फंदे से लटक कर जान दी है। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। किशोरी ने यह कदम मां की डांट से क्षुब्ध होकर उठाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इंकार किया जिसके बाद पुलिस लौट गई।
शुक्रवार को सुबह आठ बजे करीब असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की 16 वर्षीय बेटी घर के कमरे में फंदे से लटकी हुई मिली। पड़ोसी महिला की नजर पड़ी तो उसकी चीख निकल गई। शोर शराबा होने पर ग्रामीण आ गए।
किशोरी का शव फंदे से नीचे उतारा गया। पीड़ित पिता ने बताया कि वह सुबह खेत पर गया था। उसकी पत्नी रक्षा बंधन पर्व के लिए मायके गई हुई है। जिस समय उसकी बेटी ने आत्महत्या की उस समय घर पर कोई नहीं था।
विज्ञापन
पीड़ित पिता ने बताया कि किसी बात को लेकर गुरुवार को मां ने डांट दिया था। इसी बात को लेकर उसकी बेटी ने फंदे से लटक कर जान दे दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीड़ित परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इनकार किया। पुलिस ने पंचनामा भर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। किशोरी अपने पांच बहन-भाइयों में सबसे छोटी थी।