फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   More than 200 people in the grip of fever in Hazratnagar Garhi of Sambhal

गांव हजरतनगर गढ़ी में 200 से ज्यादा ग्रामीण बीमार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
More than 200 people in the grip of fever in Hazratnagar Garhi of Sambhal
हजरतनगर गढ़ी में बुखार से पीड़ित मुनाजिर। - फोटो : SAMBHAL
संभल। जिले में बुखार का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। गांव हजरतनगर गढ़ी में 200 से ज्यादा लोग बुखार की चपेट में हैं। इनमें बच्चे भी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के सुध न लेने से ज्यादातर ग्रामीण बिना डिग्री वाले अंपजीकृत चिकित्सकों से दवा लेने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों को कहना है कि करीब 15 दिन पहले से गांव में बुखार फैलना शुरू हुआ था। देखते-देखते काफी लोग बुखार की चपेट में आ गए। मोहम्मद फारूख ने बताया कि उनके तीन वर्षीय बेटे हमजा अली और छह महीने के बेटे नोमान को बुखार आ रहा है। गांव में सरकारी अस्पताल की कोई टीम नहीं आई तो गांव के चिकित्सक से ही उपचार करा रहे हैं।
विज्ञापन

मुनाजिर ने बताया कि इस समय लगभग हर घर में किसी न किसी को बुखार आ रहा है। कल्लू ने बताया कि उन्हें पांच दिन से बुखार आ रहा है। कुछ ग्रामीणों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक न मिलने की शिकायत रखी। साथ ही गांव के अमान्य चिकित्सक से इलाज कराने को अपनी मजबूरी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संभल सीएचसी प्रभारी डॉ. मनीष अरोड़ा ने बताया कि शनिवार को चिकित्सक पीएचसी नहीं पहुंच सके थे। इसकी वजह तय रोस्टर के हिसाब से वहां हफ्ते में तीन दिन ही चिकित्सक की ड्यूटी होती है। अन्य दिनों में फार्मासिस्ट मरीजों को देखते हैं। डॉ. मनीष ने कहा कि गांव में बुखार के प्रकोप की कोई जानकारी नहीं मिली है। शुक्रवार को गांव में वैक्सीनेशन कराते समय भी किसी ग्रामीण ने बुखार की समस्या नहीं बताई। गांव शरीफपुर में जरूर जांच कराने पर बुखार के चार मरीज मिले हैं।
गांव में बुखार के मरीज हैं। कुछ दिनों से समस्या बढ़ी है। गांव में इस समय कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगाई जा रही है। सरकारी अस्पताल की ओर से बुखार पीड़ितों के लिए शिविर नहीं लगाया गया है।
हिना परवीन, ग्राम प्रधान, हजरतनगर गढ़ी
ओपीडी में पहुंचे 226 मरीज
शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 226 मरीज पहुंचे। इनमें 40 से ज्यादा मरीज बुखार से पीड़ित थे। शुक्रवार को जिला अस्पताल में 430 मरीज पहुंचे थे, जिसमें 136 मरीज बुखार के थे। शनिवार को चंदौसी सीएचसी में पहुंचने वालों में भी बुखार के मरीजों की संख्या ज्यादा थी।
गांव गोहत में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
सौंधन। पवांसा सीएचसी की टीम ने गांव गोहत में पहुंचकर 75 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया है। इसमें बुखार से पीड़ित 20 मरीजों की स्लाइड बनाई गई। मलेरिया से पीड़ित कोई मरीज नहीं मिला। गांव में जगह-जगह फैली गंदगी स्वास्थ्य विभाग की टीम को भी अखरी। चिकित्सकों ने ग्रामीणों को स्वस्थ रहने के लिए सफाई पर ध्यान देने की नसीहत भी दी। संवाद
पहली से चार सितंबर तक मिले 1775 मरीज
संभल। जिले के नौ सीएचसी और जिला अस्पताल में पहली सितंबर से चार सितंबर तक जिलेभर में 9006 मरीज की ओपीडी हुई है। इसमें 1775 मरीज बुखार के मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि निमें एक मरीज मलेरिया प्रभावित मिला है। अन्य वायरल बुखार से पीड़ित हैं। संवाद
सीएमओ और मलेरिया अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि वह बुखार के मामले में गांवों में जांच करवाएं। जिले में हर हाल में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर रहें, इसके लिए जरूरी इंतजाम करने को कहा है। गांवों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश भी दिए हैं।

संजीव रंजन, जिलाधिकारी, संभल
असमोली के विधायक ने किया स्वास्थ्य मंत्री को ट्वीट
असमोली विधानसभा क्षेत्र की विधायक एवं सपा नेता पिंकी यादव ने स्वास्थ्य मंत्री को ट्वीट कर अपने विधानसभा क्षेत्र में बुखार का प्रकोप बढ़ने की बात कही है। विधायक ने लिखा है कि क्षेत्र में बुखार तेजी से फैल रहा है। व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जाएं। विधायक के ट्वीट के बाद डीएम संभल के ट्विटर हैंडल से ग्राम गोहत में टीम भेजे जाने की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed