{"_id":"5f1747378ebc3e63cf370c4c","slug":"monthly-meeting-of-farmers-in-sambhal-chandausi-news-mbd356614426","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू अराजनैतिक की मासिक पंचायत में उठा बिजली व बकाया गन्ना भुगतान का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू अराजनैतिक की मासिक पंचायत में उठा बिजली व बकाया गन्ना भुगतान का मुद्दा
विज्ञापन
भाकिबहजोई। बिजली व पानी समेत दूध के घटे हुए दामों का मुद्दा भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की जिला स्तरीय मासिक पंचायत में उठाया गया। वहीं बिजली व्यवस्था में सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
मंगलवार को दोपहर 12 बजे करीब मंडी समिति दफ्तर परिसर में आयोजित भाकियू अराजनैतिक की जिला स्तरीय मासिक पंचायत में अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष शंकर सिंह यादव का कहना था कि एक तो किसान पहले से ही बकाया गन्ना भुगतान न होने से परेशान है। बावजूद इसके अब कोरोना जैसी घातक महामारी का दंश भी किसान को झेलना पड़ रहा है। दूध के दाम घटे हुए हैं। मक्का में भी किसानों को घाटा ही हो रहा है। इसको लेकर कई बार संगठन के माध्यम से जिला प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है। अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।
ग्रामीण अंचलों में किसानों को बिजली भी पूरी तरह से नहीं मिल पा रही हैै। इसको लेकर अधीक्षण अभियंता के कार्यालय पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस बीच वक्ताओं में जिला संगठन मंत्री संजीव यादव, तहसील अध्यक्ष संभल चौधरी महीदेव सिंह, तहसील अध्यक्ष गुन्नौर अमर सिंह राजपूत, ब्लाक अध्यक्ष पवांसा सत्यवीर सिंह व चौधरी रवेंद्र सिंह ने भी किसानों के मुद्दे उठाए। संचालन तहसील अध्यक्ष चंदौसी मोहर सिंह यादव ने किया। पंचायत में रामाशंकर शर्मा हनुमान, अनार सिंह, कुंवरपाल यादव, सचिन यादव, चौधरी संजीव कुमार व सतीश चंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।