फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   MNREGA worker got electrocuted while adding fuse on pole, death

खंभे पर फ्यूज जोड़ते समय मनरेगा मजदूर को लगा करंट, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
MNREGA worker got electrocuted while adding fuse on pole, death
ओबरी (संभल)। निजी नलकूप का फ्यूज जोड़ने के लिए खंभे पर चढ़े मनरेगा मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर एसएसओ जावेद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव चंदवार की मढ़ैया निवासी मोहम्मद असलम (42) पुत्र नजीर अहमद मनरेगा मजदूर थे। वह शुक्रवार को मनरेगा कार्य के तहत कच्ची सड़क पर मिट्टी डालने के लिए गए थे। यहीं पर गांव के ही व्यक्ति का निजी नलकूप है। बताते हैं कि नलकूप का फ्यूज उड़ गया था। मोहम्मद असलम बिजली का काम जानते थे तो नलकूप स्वामी ने उनसे तार जोड़ने के लिए कहा। मोहम्मद असलम ने बिजलीघर फोन कर शटडाउन ले लिया। जिसके बाद वह तार जोड़ने के लिए खंभे पर चढ़ गया।
विज्ञापन

खंभे पर चढ़ते ही असलम को करंट लग गया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो चीख पुकार मच गई। मृतक के छोटे भाई ने असमोली थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हादसे के वक्त ड्यूटी पर तैनात एसएसओ जावेद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद विद्युत उपकेंद्र से भागे कर्मचारी, बाधित रही आपूर्ति
चंदवार की मढ़ैया गांव में नलकूपों को सप्लाई असगरीपुर विद्युत उपकेंद्र से होती है। सुबह में साढ़े आठ बजे के करीब जब करंट लगने से मनरेगा मजदूर की मौत होने की खबर लगी तो विद्युत उपकेंद्र से कर्मचारी भाग गए। इससे कई घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही।

बिजली कर्मी के सिवाय अन्य किसी को भी शटडाउन न देने के निर्देश दिए जा चुके हैं। चंदवार की मढ़ैया में हादसा हुआ है। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई है। फ्यूज जुड़वाने के लिए अन्य व्यक्ति को खंभे पर चढ़ाने में संबंधित व्यक्ति ही इसमें दोषी है। पीड़ित परिवार की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर असमोली थाने में एसएसओ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
सुरेंद्र कुमार, एसडीओ देहात, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed