फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   mla speak on moradabad agara highway

गुन्नौर विधायक बोले, हाईवे दुरुस्त कराने के लिए करेंगे हर संभव प्रयास

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
mla speak on moradabad agara highway
चंदौसी। गुन्नौर में आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाईवे हादसों की वजह बन रहा है। नगरीय क्षेत्र में न डिवाइडर ही पूरी तरह बनाया है और न तिराहे और चौराहों पर संकेतांक लगाए हैं। जबकि गुन्नौर नगर में नेशनल हाईवे किनारे घनी आबादी है और हादसे भी लगातार हो रहे हैं। जिम्मेदारों ने नेशनल हाईवे पर पूरी सुविधा नहीं दी। इस लापरवाही पर गुन्नौर विधायक ने संज्ञान लिया है। विधायक पत्र लिखकर सुधार के लिए कहेंगे।
विज्ञापन

इससे हादसों को कम किया जा सके। फजल मोहल्ला भारत गैस एजेंसी के पास न संकेतांक हैं और न डिवाइडर ही बनाया गया है। सोमवार को रात मोहल्ला टंकी निवासी किसान विनोद (35) को बेकाबू कार ने रौंद दिया था। जिसमें किसान की मौत हो गई। लोगों का कहना है कि चौराहा होने के बाद भी न संकेतांक हैं और न डिवाइडर बनाया है। इसलिए वाहनों की रफ्तार बेेकाबू होने के साथ ही बेतरतीब रहती है। जिससे लोगों की जान जाती है। वहीं दूसरी ओर गुन्नौर विधायक अजीत कुमार उर्फ राजू यादव का कहना है कि वह संबंधित अधिकारियों को सुधार के लिए लिखेंगे। यदि सुनवाई जल्द नहीं हुई तो शासन को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed