{"_id":"5ffe08c18ebc3e32c276dc42","slug":"mla-sangit-som-speak-on-corona-vaccine-chandausi-news-mbd3759292198","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वैक्सीन का विरोध करने वालों की मानसिकता पाकिस्तानी है, वह पाकिस्तान चले जाएं : संगीत सोम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वैक्सीन का विरोध करने वालों की मानसिकता पाकिस्तानी है, वह पाकिस्तान चले जाएं : संगीत सोम
विज्ञापन
चंदौसी के आशीष गार्डन में कार्यक्रम को संबोधित करते विधायक संगीत सोम।
- फोटो : CHANDAUSI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी(संभल)। कोरोना वैक्सीन का जो लोग विरोध कर रहे हैं, वे पाकिस्तानी मानसिकता के हैं। उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए। यह बातें चंदौसी के देवरखेड़ा में आयोजित युवा उद्यमी सम्मान समारोह में शामिल होने पहुंचे मेरठ के सरधना भाजपा विधायक संगीत सोम ने कही। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा ने किया था। इस कार्यक्रम में उन्होंने संभल में रोकी गई प्रभात फेरी की गाड़ी पर भी नाराजगी जताई और कार्यकर्ताओं से फिर प्रभातफेरी निकालने के लिए कहा।
मंगलवार की दोपहर तीन बजे युवा उद्यमी सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने पहुंचे मेरठ के सरधना विधायक संगीत सोम ने कहा कि देश कोरोना काल के दौर से गुजर रहा है। वैक्सीन आ गई है। इस वैक्सीन का लोग विरोध कर रहे हैं। कहा कि जो लोग कोरोना वैक्सीन का विरोध कर रहे हैं, उनकी मानसिकता पाकिस्तानी है। वह पाकिस्तान चले जाएं। यह सरकार भाजपा की सरकार है। इसमें किसी को डरने की जरूरत नहीं है। गुंडे जेल भेज दिए हैं या प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं। मायावती और अखिलेश की सरकार में पुलिस और गुंडों का गठजोड़ रहता था। इस सरकार में ऐसा नहीं है। गुंडे गोली चलाते हैं तो पुलिस जवाब देती है। मुठभेड़ पर सवाल उठाने वाले लोग छोटी सोच के हैं।
संभल में सोमवार को रोकी गई प्रभात फेरी की गाड़ी का जिक्र करते हुए कहा कि जन जागरण के लिए निकाली जा रही प्रभात फेरी की एक गाड़ी रोक दी गई। कार्यकर्ता फिर से प्रभात फेरी निकालें। कहा कि हमारे प्रधानमंत्री जिस देश में जाते हैं वह देश धन्य हो जाता है। हमारी सरकार अगले 35 वर्ष और रहेगी। इस कार्यक्रम में जिले के व्यापारियों को सम्मान किया गया। इस दौरान राज्यमंत्री गुलाब देवी, जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खड़गवंशी, राजेश सिंघल, विशाल चौहान, विक्रम सिंह, प्रवीन रस्तोगी, अंकुर अग्रवाल, नवलेश वार्ष्णेय, इंदू रानी, पवन मुखिया आदि मौजूद रहे।