फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Minister of State taunts Sambhal MP, says he became MLA after winning from his capital Deoband

Sambhal News: राज्यमंत्री का संभल के सांसद पर तंज, कहा उनकी राजधानी देवबंद से जीतकर बना हूं विधायक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Minister of State taunts Sambhal MP, says he became MLA after winning from his capital Deoband
संभल। लोकनिर्माण विभाग के राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान कहा है कि संभल के सांसद डॉक्टर बर्क अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। मैं उनकी राजधानी देवबंद से विधायक हूं। कार्यकर्ताओं से कहा कि इस बार संभल में मन से भाजपा के प्रत्याशी को चुनाव लड़ाओ और इस सीट पर जीत हासिल करो। राज्यमंत्री का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

दरअसल बुधवार को राज्यमंत्री बृजेश सिंह संभल दौरे पर आए थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संभल के लोकनिर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में संवाद किया और लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। कहा कि पिछले चुनाव में संभल लोकसभा में हम हारे थे। आगे कहा कि संभल के सांसद डाॅ. बर्क अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। कहा कि मैं डाॅ. बर्क की राजधानी देवबंद से विधायक हूं।
विज्ञापन

देवबंद से पूरे विश्व की राजनीति चलती है। मैं वहां से विधायक हूं। मैं वहां से विधायक कार्यकर्ताओं के दम पर हूं। इसलिए इस बार लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी कोई भी हो लेकिन चुनाव मन से लड़ाना है और संभल सीट को जीतना है। राज्यमंत्री का यह बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed