{"_id":"673a58374f0773876e0a5f37","slug":"minister-of-state-gulab-devis-fathers-shop-also-under-encroachment-minister-himself-used-hammer-sambhal-news-c-204-1-chn1003-115198-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: राज्यमंत्री गुलाब देवी के पिता की दुकान भी अतिक्रमण की जद में, मंत्री ने खुद चलाया हथौड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: राज्यमंत्री गुलाब देवी के पिता की दुकान भी अतिक्रमण की जद में, मंत्री ने खुद चलाया हथौड़ा
Mon, 18 Nov 2024 02:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Mon, 18 Nov 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। चंदौसी शहर में चल रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान में रविवार को यूपी की माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी के पिता की दुकान भी तोड़फोड़ की जद में आ गई। राज्यमंत्री ने दिवंगत पिता की बंद दुकान पर पहला हथौड़ा खुद चलाया। साथ ही संदेश दिया कि अभियान में सबको सहयोग करना चाहिए।
चंदौसी में सुभाष रोड पर स्थित दुकान के बाहर पहुंचीं राज्यमंत्री हथौड़ा चलाते समय भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि यह दुकान उनके पिता स्वर्गीय बाबूराम की निशानी थी। कहा कि चालीस साल पुरानी इस दुकान पर वह कपड़े प्रेस करते थे। कहा कि अपना शहर साफ, स्वच्छ और स्वस्थ हो, इस मंशा से चलाए जा रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान में सभी को सहयोग करना चाहिए। इस दौरान संभल के डीएम राजेंद्र पैंसिया, अभियान का नेतृत्व कर रहे प्रभारी ईओ एवं डिप्टी कलक्टर विनय मिश्रा समेत टीम के अन्य सदस्य भी वहां मौजूद थे।