फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Minister of State expressed displeasure over getting dirt in the district hospital

जिला अस्पताल में गंदगी मिलने पर राज्य मंत्री ने जताई नाराजगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Minister of State expressed displeasure over getting dirt in the district hospital
संभल के जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान मरीज से हालचाल पूछते राज्यमंत्री संजीव कुमार। - फोटो : SAMBHAL
प्रदेश सरकार में समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास विभाग के राज्य मंत्री संजीव कुमार ने बृहस्पतिवार को संभल में जिला अस्पताल और ब्लॉक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में गंदगी मिलने पर राज्यमंत्री ने नाराजगी जताते हुए साफ-सफाई बेहतर रखने के निर्देश दिए। ब्लाक में खंड विकास अधिकारी को सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11 बजे संभल पहुंचे राज्य मंत्री संजीव कुमार ने ब्लॉक का निरीक्षण किया। खंड विकास अधिकारी कार्यालय में कामकाज को देखा। उपस्थिति पंजिका को चेक किया। बीडीओ को निर्देश दिए कि किसी भी हाल में पात्र योजनाओं का लाभ लेने से वंचित नहीं रहने चाहिए। साढ़े ग्यारह बजे मंत्री जिला अस्पताल पहुंच गए । इमरजेंसी वार्ड, जनरल वार्ड और दवा वितरण कक्ष का हाल जाना। अस्पताल में भर्ती मरीजों से जानकारी ली। पीकू वार्ड की भी व्यवस्थाएं देखीं। आरटीपीसीआर लैब और ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। परिसर में बने शौचालय की बारी आई तो गंदगी देखकर बिफर गए। जिम्मेदारों को फटकारा और साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर रखने के निर्देश दिए। इसके बाद राज्य मंत्री निरीक्षण भवन चले गए।
विज्ञापन

राज्य मंत्री संजीव कुमार ने पत्रकारों से वार्ता में कहा है कि जो भी कमियां हैं, उन्हें देखने के लिए हम धरातल पर उतरे हैं। इसी क्रम में निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण में जो भी कमियां मिलेंगी, उन्हें मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा। ताकि उनका निस्तारण हो सके। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अनामिका यादव, जिलाध्यक्ष ओमवीर खड़गवंशी, विधान परिषद के सदस्य सतपाल सैनी, भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल, हरेंद्र सिंह रिंकू, संजय साख्यधर, जिलाधिकारी मनीष बसंल, पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र, सीडीओ उमेश त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed