{"_id":"5a36c8f24f1c1b6a118b86d0","slug":"mining-jcb-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन करती जेसीबी पकड़ीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन करती जेसीबी पकड़ीं
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Mon, 18 Dec 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
पाइप को जेसीबी मशीन से गड्ढा कर ठीक करते पालिकाकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
सरकार की सख्ती के बावजूद संभल में अवैध खनन का काम नहीं थम रहा। रात के अंधेरे में मिट्टी का खनन किया जा रहा है। असमोली पुलिस ने गांव गुमसानी में एक ईंट भट्ठे पर अवैध खनन करती जेसीबी व दो ट्रैक्टर ट्राली पकड़ीं। जबकि आरोपी भाग गए। इसकी रिपोर्ट प्रभारी अधिकारी खनन को भेजी गई है।
संभल जिले में अवैध खनन को लेकर सख्ती की जा रही है। जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने अधीनस्थ अधिकारियों को अवैध खनन पर अंकुश लगाने और कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। बावजूद इसके कारोबारी नहीं मान रहे। अवैध खनन का ताजा मामला असमोली क्षेत्र के गांव गुमसानी में सामने आया है।
थाना प्रभारी राजवीर सिंह यादव ने बताया कि शनिवार रात को गांव गुमसानी के एक ईंट भट्ठे पर अवैध खनन की सूचना मिली थी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर देखा तो वहां जेसीबी से अवैध खनन किया जा रहा था। पुलिस ने घेराबंदी की। इस बीच जेसीबी और ट्रैक्टर ट्रालियों पर सवार लोग भाग गए। मौके से एक जेसीबी और मिट्टी लदी दो ट्रैक्टर ट्राली कब्जे में ली गई हैं। कार्रवाई की जा रही। अवैध खनन की रिपोर्ट प्रभारी अधिकारी खनन को भेजी गई है। वही खनन की रायल्टी और खनिज मूल्य का आंकलन करेंगे।