फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Milk chilling center found running without license

बिना लाइसेंस चलता मिला मिल्क चिलिंग सेंटर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 12:55 AM IST
विज्ञापन
Milk chilling center found running without license
खाद्य विभाग की टीम की दिवाली के त्योहार को लेकर दुकानों पर कार्रवाई जारी है। शुक्रवार को भी टीम ने जिले में कई जगह दुकानों की जांच की तथा चार खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच को भेजे।
विज्ञापन

खाद्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को बहजोई क्षेत्र के गांव कनेटा में श्वेतधारा डेयरी प्राइवेट लिमिटेड मिल्क चिलिंग सेंटर का निरीक्षण किया। चिलिंग सेंटर बिना लाइसेंस के संचालित मिला। खाद्य संरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई है। साथ ही दूध का नमूना लिया गया। इसके बाद टीम ने चंदौसी में बहजोई तिराहा स्थित यादव मिष्ठान भंडार से सोनपपड़ी का नमूना लिया। टीम ने बदायूं रोड बैरपुर महराजी पर गंगा स्वीट्स एवं जलपान गृह से बर्फी का नमूना लिया। मौके पर रखी करीब 15 किलोग्राम बर्फी को नष्ट कराया। इसके बाद गुन्नौर स्थित कल्लू मामा स्वीट्स प्रतिष्ठान से बर्फी का नमूना लिया है। अब तक टीम कुल 28 नमूने चुकी है। नमूनों को जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed