फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Message of road safety given by forming a human chain

Sambhal News: मानव शृंखला बनाकर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Message of road safety given by forming a human chain
चंदौसी। राजेश कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा देवरखेड़ा ग्राम पंचायत के बरातघर में आयोजित विशेष शिविर में स्वयंसेवकों ने बृहस्पतिवार को स्वच्छता अभियान चलाया। शिविर के दौरान छात्रों ने मुरादाबाद हाईवे पर यातायात जागरूकता रैली निकाली। रैली में शृंखला बनाकर राहगीरों को यातायात नियमों को पालन करने के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को राजेश कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के विशेष शिविर के पांचवें दिन की शुरुआत स्वयंसेवकों ने शिविर स्थल की साफ-सफाई कर की। इसके बाद बौद्धिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में यातायात निरीक्षक जगरोशन रहे। उन्होंने स्वयंसेवकों को यातायात नियमों की जानकारी दी और बताया कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें।
विज्ञापन

वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करें और गति हमेशा नियंत्रित रखें। इस दौरान कांस्टेबल सचिन ने चार्ट के माध्यम से ट्रैफिक सिग्नलों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बौद्धिक कार्यक्रम के बाद स्वयंसेवकों ने सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय को लेकर यातायात जागरूकता रैली निकाली। रैली शिविर स्थल से प्रारंभ होकर आगरा-मुरादाबाद हाईवे से टी-पॉइंट पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान स्वयंसेवकों ने नारे लगाकर राहगीरों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया। साथ ही, स्वयंसेवकों ने मानव शृंखला बनाकर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया और बिना हेलमेट चल रहे बाइक सवारों से हेलमेट पहनकर वाहन चलाने का निवेदन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी शरद शर्मा, रंजना शर्मा, अमित सक्सेना आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed