{"_id":"620966db9fd8da3bae67909f","slug":"mentally-weak-woman-was-hit-by-a-truck-she-died-sambhal-news-mbd4187978141","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसिक रूप से कमजोर महिला को ट्रक ने मारी टक्कर, जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसिक रूप से कमजोर महिला को ट्रक ने मारी टक्कर, जान गई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। कोतवाली क्षेत्र के चौधरी सराय में ट्रक ने मानसिक रूप से कमजोर महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। चौकी में बैठे पुलिसकर्मियों ने देखा तो मौके की ओर दौड़े और ट्रक को कब्जे में ले लिया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौधरी सराय निवासी अमीर जहां (55) पत्नि अब्दुल रहमान मानसिक रूप से कमजोर थीं। रविवार की दोपहर करीब 12 बजे वह चौधरी सराय में पुलिस चौकी के सामने कहीं जा रही थीं। इसी दौरान बहजोई की ओर से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते देख पुलिसकर्मी मौके की ओर भागे और दौड़कर ट्रक को पकड़ लिया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया।
इस दौरान राहगीरों की भीड़ लग गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल पंकज लावानिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। ट्रक कब्जे में है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।