{"_id":"6838b7e73ec2740e3e04f093","slug":"memorandum-submitted-to-maintain-water-electricity-and-sanitation-system-chandausi-news-c-204-1-chn1001-120409-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बकरीद पर पानी, बिजली और सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बकरीद पर पानी, बिजली और सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। ऑल इंडिया पसमांदा समाज व ऑल इंडिया उलमा व मशाइख बोर्ड के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को एक ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा गया। जिसमें आगामी ईद उल अजहा (बकरीद) के त्योहार पर पेयजल, साफ-सफाई और बिजली की व्यवस्था दुरुस्त रखने की मांग की गई।
ज्ञापन में बताया गया कि सात जून को बकरीद का त्योहार आ रहा है। जो तीन दिन तक चलेगा। ऐसे में बिजली, पानी की अत्यंत जरूरत होती है। इसके लिए मुस्लिम बहुल क्षेत्र में साफ-सफाई की व्यवस्था सुचारु रूप से करवाई की जाए। बताया कि कुर्बानी के जो जानवर होते हैं, उनका कचरा सुबह दस बजे, दोपहर एक बजे और शाम को पांच बजे गाड़ियों से उठाया जाए। साथ ही तीन दिन पेयजल सप्लाई सुबह पांच से 11 बजे और शाम को पांच से लेकर रात आठ बजे तक की जाए। ताकि लोग अपने घरों के आगे की सफाई खुद कर सके। साथ ही तीन दिन नगर में बिजली कटौती न की जाए।
ज्ञापन सौंपने वालों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष हाजी शाह आलम मंसूरी, अध्यक्ष हाफिज मतीन अशरफी, नजर मोहम्मद, शफीक, हाफिज अजमत, इरफान मंसूरी आदि शामिल रहे।