{"_id":"6a5e861174ed0a67e5031c98","slug":"memorandum-submitted-to-address-issues-concerning-farmers-sambhal-news-c-275-1-sbl1015-137870-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: किसानों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: किसानों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। भाकियू (अराजनैतिक) की ओर से सोमवार को सात सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। किसानों और ग्रामीणों से जुड़ी समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित औद्योगिक गलियारे के लिए अधिग्रहित की जाने वाली किसानों की भूमि का मुआवजा वर्तमान बाजार मूल्य के अनुरूप दिया जाए। केवल सर्किल रेट के आधार पर मुआवजा देना किसानों के साथ अन्याय होगा। सरकार एक ओर किसानों की आय दोगुनी करने की बात करती है, जबकि दूसरी ओर उन्हें भूमिहीन करने की दिशा में कदम उठा रही है।
जिले में लगातार हो रही बिजली कटौती पर भी नाराजगी जताई। कहा गया कि कृषि फीडरों पर सरकार के निर्देशानुसार 10 घंटे विद्युत आपूर्ति नहीं मिल रही है, जिससे फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। पवांसा ब्लॉक के किसौली, खिरनी मोहिउद्दीनपुर तथा संभल ब्लॉक के कैमा स्थित श्मशान घाटों की साफ-सफाई, झाड़ियां हटाने और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही कहा कि जिन गांवों में अंत्येष्टि स्थल नहीं हैं, वहां बनवाए जाएं।
विज्ञापन
जिले में यूरिया खाद की किल्लत और निजी दुकानदारों द्वारा किसानों को जबरन अन्य रासायनिक उत्पाद देने का आरोप लगाते हुए प्रभावी निगरानी की मांग की गई। इस दौरान पवांसा ब्लॉक अध्यक्ष शंकर सिंह आर्य, संभल ब्लॉक अध्यक्ष अशोक यादव, जितेंद्र यादव, विजयपाल यादव, मुलायम सिंह यादव, इदरीस, सुनील कुमार, जसवीर यादव, ऋषिपाल, मुशाहिद अली, अजय कुमार, सर्वेश कुमार, मालू सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।