फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   meeting of sapa in sambhal

सपा पदाधिकारियों ने पार्टी मजबूती पर दिया जोर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
meeting of sapa in sambhal
बहजोई/संभल। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों में जोश भरा गया। कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया गया कि पार्टी का जिले में वर्चस्व बरकरार है। निश्चित ही जिला पंचायत अध्यक्ष पर कामयाबी मिलेगी।
विज्ञापन

बहजोई में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी ने सभी सदस्यों को बधाई दी। फूल मालाओं से स्वागत किया गया। कहा कि कोरोना काल में कार्यकर्ता एवं जनमानस की भाजपा सरकार की खराब स्वास्थ्य सेवाओं के कारण मृत्यु हुई। असमोली से विधायक पिंकी यादव ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी प्रीति यादव को जिताने के लिए सभी को एकजुटता दिखानी होगी।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के बढ़ते जनाधार को देख कर भारतीय जनता पार्टी बौखला रही है। कार्यकर्ताओं का प्रशासन द्वारा उत्पीड़न किया जा रहा है।
पूर्व विधायक रामखिलाड़ी यादव ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव मजबूती से लड़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सपा के 14 सदस्य जीत कर आए हैं, जो सबसे बड़े दल के रुप में हैं। सतीश प्रेमी, विशाल कुमार, उमेश यादव, सुमित यादव, अखिलेश यादव, विमलेश कुमारी, लाल बहादुर यादव, मोनी कुमारी, ताहिर उल्लाह खान, अमित यादव, राम रईस यादव, उमेश गुप्ता, राजीव रस्तोगी, राम अवतार यादव, पप्पू यादव, सुभाष यादव, संजय मदान, सद्दाम, तौसीफ अहमद, प्रियांशु यादव, सुनील यादव, संजीव यादव आदि रहे। संचालन कृष्ण मुरारी सांख्यधर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed