{"_id":"5908ddef4f1c1bbf6f441814","slug":"meet-factry-ortder-to-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्तों संग मीट की फ्रोजन यूनिटों को चालू करने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्तों संग मीट की फ्रोजन यूनिटों को चालू करने का आदेश
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Wed, 03 May 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
बंद मीट की दुकान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योगी सरकार बनने के बाद संभल की मीट फ्रोजन यूनिट्स में डीएम ने छापेमारी की थी। छापेमारी के बाद कुछ अनियमितताओं को लेकर स्लाटिंग बंद कराते हुए सील लगावा दी थी। इसके बाद नोटिस जारी किए गए थे।
नोटिस के जवाब आने के बाद जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी ने संभल जिले में बंद पड़ी मीट की दो फ्रोजन यूनिट्स को चालू करने का आदेश सोमवार को दिया है। इसके साथ ही इन पर कुछ शर्तें लगाईं गईं हैं। इसमें पर्यावरण संबंधी सभी नियमों के पालन की शर्त सबसे अहम है।
संभल में डीएम ने चेकिंग के बाद इंडिया फ्रोजन फूड्स, अल फलाह फ्रोजन फूड्स और अल रहमान फ्रोजन फूड्स को बंद किया गया था। तीनों यूनिट्स में 25 मार्च को जानवरों की स्लाटिंग पर पाबंदी लगाते हुए स्लाटर हाउस सील किए गए थे।
विज्ञापन
स्लाटिंग की प्रॉपर वीडियो रिकार्डिंग न होने और प्रत्येक पशु की एंटी मार्टम रिपोर्ट न होने तथा प्रत्येक पशु की खरीद का ब्योरा न होने संबंधी कई आरोप लगाकर नोटिस दिए गए थे। इन नोटिस के जवाब के साथ साथ प्रशासन ने फ्रोजन यूनिट्स के संचालकों से अंडरटेकिंग ली है जिसमें यह कहा गया कि वे सभी नियमों का पालन करेंगे।
मानकों का पालन करने के संबंध में अपने जवाब दाखिल करते हुए फैक्ट्री संचालकों ने डीएम को जवाब दिया है। इसके बाद डीएम ने विभिन्न विभागों से आख्या ली है। इंडिया फ्रोजन फूड्स तो पहले ही खुल चुकी है लेकिन एसडीएम संभल की आख्या मिलने के बाद 01 मई को डीएम ने अल फलाह फ्रोजन फूड्स और अल रहमान फ्रोजन फूड्स को भी संचालित करने का आदेश जारी कर दिया है।