फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   MDA changed the work area of engineers

Sambhal News: एमडीए ने अभियंताओं के कार्य क्षेत्र में किया बदलाव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
MDA changed the work area of engineers
मुरादाबाद। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (एमडीए) ने अभियंताओं के कार्य क्षेत्रों में बदलाव करते हुए नई जिम्मेदारियां तय की हैं। अब अधिकारियों को अलग-अलग जोन, विभागीय कार्य और पोर्टल से जुड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी जयप्रकाश को मानव संपदा, सेवा योजन पोर्टल और पूर्व आवंटित कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है। अधीक्षण अभियंता अरुण कुमार शर्मा अब प्रभारी मुख्य अभियंता होंगे।
विज्ञापन

वहीं सिविल अधिशासी अभियंता पंकज पांडेय को खंड-1 व 2, उद्यान विभाग, प्रवर्तन जोन-1 व 2, जनसूचना अधिकारी, आईजीआरएस, लाइब्रेरी बिल्डिंग निर्माण, सिटी डवलपमेंट प्लान, रेरा संबंधी प्रकरण, दिल्ली रोड उच्चीकरण, कुंवर सर्वेश सिंह स्मृति वाटिका और आवासीय परिसर का नोडल अधिकारी समेत 13 जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। अधिशासी अभियंता पूरन कुमार को प्रवर्तन जोन-3 व 4, जैम पोर्टल, वाहन व संपत्ति का प्रभारी और एसटीपी, कार्यालय, वेस्ट टू म्यूजियम और भारत दर्शन पार्क की जिम्मेदारी दी गई है। सहायक अभियंता सागर गुप्ता को राइड ऑफ वे का नोडल और पूर्व आवंटित कार्य जारी रखने के लिए कहा गया है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed