फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Mausam Ali of Punjab chimed the bull wrestler of Gorakhpur

पंजाब के मौसम अली ने गोरखपुर के बुल पहलवान को किया चित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Mausam Ali of Punjab chimed the bull wrestler of Gorakhpur
पंजाब के मौसम अली ने गोरखपुर के बुल पहलवान को किया चित
विज्ञापन

मिर्जापुर में आयोजित दंगल में रोमांचक कुश्ती देखने पर पहुंचे आसपास के कई कस्बों व गांवों से दर्शक
बहजोई (संभल)। पंजाब के मौसम अली पहलवान ने कुश्ती के रोमांचक मुकाबले के बीच गोरखपुर के बुल पहलवान के सीने पर चढ़कर बेहतरीन दांव खेलते हुए जमीन पर चित कर दिया। मौका था कोतवाली बहजोई के गांव मिर्जापुर में आयोजित हिंदू मुस्लिम एकता राष्ट्रीय विराट कुश्ती दंगल के दौरान हुए पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबले का।

शनिवार की दोपहर तीन बजे से शुरू हुई कुश्ती के बीच बहजोई के पहलवान अजान कुरेशी ने जिला बदायूं के इसलामनगर के पहलवान आसिफ को पटखनी देकर जीत हासिल की। इसके अलावा दंगल के अंतिम दिन हुए आखिरी मुकाबले में जिला मुजफ्फरनगर के पहलवान टाइगर व अयोध्या के हनुमानगढ़ी के पहलवान बाबा रविशंकर दास ने एक-दूसरे पर एक से बढ़कर एक बेहतरीन दांव आजमाए। दोनों ही पहलवान कुश्ती मुकाबले में एक-दूसरे पर भारी पड़ रहे थे। इसके चलते दोनों पहलवानों के बीच कुश्ती का मुकाबला बराबरी से छूटा। इस बीच दर्शकों ने भी रोमांचक कुश्ती देखते हुए भरपूर लुत्फ उठाया। रेफरी व संचालक बुलंदशहर से आए अकबर पहलवान रहे। इस बीच अल्ताफ भाईजान समेत डॉ. नासिर कादरी, हाजी जब्बार व इसरार अली का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed