{"_id":"5f174aad8ebc3e639468fd35","slug":"matter-of-moradabad-and-sambhal-atm-robbery-chandausi-news-mbd3566151114","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर्राज्यीय गैंग ने मुरादाबाद में थी एटीएम लूट और संभल में एटीएम से चोरी, चार बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर्राज्यीय गैंग ने मुरादाबाद में थी एटीएम लूट और संभल में एटीएम से चोरी, चार बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
चंदौसी/बहजोई। मुरादाबाद में एटीएम लूट और संभल में एटीएम चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अंतर्राज्यीय गैंग के चार बदमाशों को संभल पुलिस ने सोमवार की रात जोया बाईपास रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों से पुलिस ने दस लाख की नकदी, एटीएम काटने के उपकरण, तमंचे और कार बरामद की है। पुलिस चार जुलाई को संभल में हुई मुठभेड़ के दौरान गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर चुकी है। एसपी संभल यमुना प्रसाद ने प्रेसवार्ता कर घटना का खुलासा किया।
बहजोई में प्रेसवार्ता कर एसपी संभल यमुना प्रसाद ने बताया कि संभल में 16 जून की रात में एटीएम काटकर नकदी चोरी की घटना हुई थी। इस मामले में पुलिस चार जुलाई को मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार कर चुकी है। गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में थाना नखासा पुलिस, स्वॉट टीम और सर्विलांस टीम लगी थी। मुखबिर की सूचना पर एटीएम चोरी में शामिल रहे बदमाशों के संभल की ओर आने की सूचना मिली।
स्वॉट और सर्विलांस टीम बदमाशों के पीछे लग गई और जोया बाईपास रोड रेलवे क्रासिंग के पास घेराबंदी कर कार सवार चार बदमाशों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर तीन तमंचे 12 बोर, एक तमंचा 315 बोर, नौ कारतूस 12 बोर, तीन खोखे, 315 बोर के तीन कारतूस, एक खोखा, दो सिलेंडर, गैस कटर, लोहे का जंबूड, पेंट स्प्रे, तीन एटीएम कार्ड, तीन फर्जी मीडिया आईडी, एक कार व बदमाशों की निशानदेही पर दस लाख रुपये की नकदी बरामद की है। पकड़े गए बदमाश आसिफ निवासी हातिम सराय थाना नखासा, रिजवान निवासी गौतमपुरी पूर्वी दिल्ली, शौकीन उर्फ शानू निवासी विजय पार्क मौजपुर पूर्वी दिल्ली, राहिल उर्फ आजाद निवासी कबीरनगर पूर्वी दिल्ली हैं। पूछताछ में आरोपियों ने मुरादाबाद एटीएम लूट और संभल एटीएम चोरी की घटना में शामिल होना बताया है। बदमाशों को पकड़ने वाली टीम में थाना नखासा प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह धामा, सर्विलांस टीम प्रभारी रविंद्र सिंह, एसओजी प्रभारी बिजेंद्र सिंह मलिक, एसआई प्रमोद कुमार, एसआई बलराम सिंह व उनकी टीम रही।
विज्ञापन
संभल एटीएम चोरी में शामिल थे छह बदमाश
चंदौसी। पुलिस पूछताछ में बदमाश आसिफ ने बताया कि संभल में हुई एटीएम चोरी की घटना में सभी छह लोग शामिल थे। आसिफ ने बताया कि एटीएम चोरी की साजिश रचने के बाद एटीएम में कैश होने की रेकी की गई। पता चला कि आर्य समाज रोड स्थित बैंक आफ इंडिया के एटीएम में कैश है। वहां सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। प्लान के मुताबिक रात के समय शाहरुख और राहिल ने अंदर घुस कर एटीएम काटा था। वह स्वयं यानी आसिफ और रिजवान बाहर पहलेदारी कर रहे थे। इशरत और शौकीन गाड़ी लेकर इधर उधर घूम रहे थे और आने जाने वालों पर नजर रखे हुए थे। एटीएम से नकदी चोरी के बाद जोया पहुंचकर रुई के खाली पड़े गोदाम में कैश का बंटवारा किया था।
गैंग के दो सदस्यों को पुलिस पहले ही कर चुकी गिरफ्तार
चंदौसी। अंतर्राज्जीय एटीएम चोर गैंग के दो सदस्यों को संभल पुलिस चार जुलाई की रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर चुकी है। पकड़े गए बदमाशों में मथुरा के कोसीकलां निवासी शाहरुख और बदायूं के गांव बेहटा गोसाई निवासी इशरत शामिल थे। आरोपियों के पास एटीएम लूट के उपकरण व तीन लाख रुपये की नकदी बरामद हुई थी।
मुरादाबाद एटीएम लूट में चार बदमाश और संभल एटीएम चोरी की घटना को एक ही गैंग ने अंजाम दिया था। दो बदमाश पहले पकड़े जा चुके थे। तभी से संभल पुलिस अन्य बदमाशों की तलाश में थी। गैंग के चार बदमाशों को गिरफ्तार कर मुरादाबाद और संभल की एटीएम घटना का खुलासा किया है तथा नकदी भी बरामद हो गई है।
यमुना प्रसाद, एसपी संभल।