Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Mass marriage will be organized in Bahjoi on December 5

पांच दिसंबर को बहजोई में होगा सामूहिक विवाह का आयोजन, तैयारियां तेज हुईं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:51 AM IST
विज्ञापन
Mass marriage will be organized in Bahjoi on December 5
संभल। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत पांच दिसंबर को बहजोई के लीला पन्ना में सामूहिक विवाह का आयोजन होगा। जिले को 700 जोड़ों का लक्ष्य मिला है। बेटे या बेटी के विवाह के इच्छुक अभिभावक संबंधित नगर पंचायत, नगर पालिका और विकासखंडों में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। पात्र परिवारों को इसी सामूहिक विवाह के कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि शहरी क्षेत्र के निवासी नगर पंचायत एवं नगर पालिका परिषद में आवेदन कर सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्र के निवासी संबंधित विकास खंड में सामूहिक विवाह के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत प्रदेश सरकार द्वारा प्रति जोड़े पर 51 हजार रुपये की धनराशि व्यय की जाती है। इसमें से 35 हजार रुपये कन्या के बैंक बचत खाते में, 10 हजार रुपये का सामान एवं 6 हजार रुपये आयोजन की व्यवस्था एवं भोजन आदि पर व्यय किए जाते हैं। पात्रता की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए कन्या के अभिभावक उत्तर प्रदेश का मूल निवासी हों। विवाह के लिए कन्या की आयु 18 वर्ष एवं वर की आयु 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। आवेदक की वार्षिक आय दो लाख रुपये से कम होनी चाहिए। कन्या का स्वयं के नाम से बैंक खाता होना चाहिए। आवेदक वर एवं कन्या के आधार कार्ड, आयु प्रमाणन के लिए शैक्षिक प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति एवं जनजाति व पिछड़ा वर्ग के लिए जाति प्रमाण पत्र होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत विधवा महिला की पुत्री, स्वयं विधवा या तलाक शुदा का पुनर्विवाह, दिव्यांगजन अभिभावक की पुत्री एवं स्वयं दिव्यांग को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed