{"_id":"60088ae48ebc3e33f6109166","slug":"married-woman-missing-by-eight-aropy-husband-and-father-in-law-in-custody-chandausi-news-mbd3768385135","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ से लापता विवाहिता की मौत, अरोपी पति और ससुर हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ से लापता विवाहिता की मौत, अरोपी पति और ससुर हिरासत में
विज्ञापन
लक्ष्मी देवी का फाइल फोटो।
- फोटो : CHANDAUSI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी (संभल)। आठ दिन से लापता गर्भवती विवाहिता की हत्या की बात सामने आई है। गांव बर्रई के निकट सोत नदी के पुल के नीचे से महिला के कपड़े और कुछ बाल मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी तो विवाहिता के मायके वालों ने कपड़े बेटी के बताते हुए ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा हत्या किए जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने मृतका के पति और ससुर को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि बालों की डीएनए जांच करवाई जाएगी।
इस सिलसिले में जिला बदायूं के थाना बिसौली के गांव नवादा निवासी कमलेश देवी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उन्होंने अपनी बेटी लक्ष्मी (23) की शादी 30 जून 2018 को चंदौसी की शिवधाम कालोनी निवासी वैभव पाठक से की थी। शादी के कुछ दिनों के बाद ही विवाहिता के पति व ससुर दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करने लगे थे। मायके पक्ष ने एक लाख रुपये दिए लेकिन 12 जनवरी को फोन करके और रुपये मांगे गए। रुपये नहीं देने पर विवाहिता को घर से ले जाने की बात कही। इस पर वह उसी दिन बेटी को मायके लाने के लिए उसकी ससुराली पहुंचीं तो वहां ताला लगा मिला। कमलेश देवी ने दहेज की मांग पूरी न होने पर दामाद और समधी पर बेटी का अपहरण कर हत्या करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि लक्ष्मी चार माह की गर्भवती थी।
इंस्पेक्टर डीके शर्मा ने बताया कि पुलिस ने हत्यारोपी पति वैभव व ससुर संजीव को हिरासत में ले लिया है। इंस्पेक्टर के मुताबिक पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया है कि 11 जनवरी की शाम लक्ष्मी की पति से कहासुनी हो गई थी। इस दौरान पति ने उसे जोर से धक्का दिया, तो लक्ष्मी का सिर जीने से टकरा गया और उसकी मौत हो गई। घबराकर लक्ष्मी के शव को बाइक से ले जाकर गांव बर्रई के पास सोत नदी के पुल के नीचे डाल दिया था।
विज्ञापन
सीओ अशोक कुमार सिंह ने पुल के आसपास टीम के साथ जाकर पड़ताल की। पुलिस का कहना है कि मौके से मिले बालों की डीएनए जांच कराई जाएगी। मौके से फॉरेंसिक टीम ने भी कुछ नमूने लिए हैं। उनकी जांच की जा रही है।
----