{"_id":"6276c75c0a52b97a0f773642","slug":"married-woman-dies-in-suspicious-circumstances-dead-body-found-on-cot-chandausi-news-mbd427251962","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, चारपाई पर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, चारपाई पर मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव मई हुसैनपुर पुख्ता में शनिवार की शाम विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस को शव चारपाई पर पड़ा मिला। सूचना पर मायके वाले भी पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया है। मायके वालों ने अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
थाना जुनावई क्षेत्र के गांव मई हुसैनपुर पुख्ता निवासी प्रदीप की शादी दो साल पहले जिला बदायूं के थाना बजीरगंज क्षेत्र के गांव जिलेपुर निवासी प्रीति (22) से हुई थी। उनके ढाई माह की एक बेटी भी है। शनिवार की शाम विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पहुंची पुलिस को विवाहिता का शव चारपाई पर मिला। मृतका के पिता जयलाल व अन्य मायके वाले भी पहुंच गए। ग्रामीणों की मानें, तो पति-पत्नी में मनमुटाव चल रहा था। इसी के चलते यह घटना हुई।
मडकावली चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मृतका का शव चारपाई पर पड़ा मिला था। शव पीएम को भेज दिया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।