फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Married woman dies in hospital, accused of dowry death

Sambhal News: विवाहिता की अस्पताल में मौत, दहेज हत्या का आरोप

Sat, 14 Oct 2023 01:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 14 Oct 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies in hospital, accused of dowry death
चंदौसी। गणेश कॉलोनी निवासी विवाहिता प्राची (30) को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में मृत घोषित कर दिया। मायके वाले शव को लेकर चंदौसी कोतवाली पहुंचे और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाया। पति सहित चार लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

जिला बदायूं के थाना दिलीप नगर गांव रसूलपुर कला निवासी सुनील शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी बहन प्राची की शादी 12 साल पहले चंदौसी के गणेश कॉलोनी निवासी अमन शर्मा के साथ की थी। पति, ससुर, सास, देवर उसकी पिटाई करते थे। उसके शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। कई बहन ने उसे व परिवार लोगों को उनकी हरकतों से अवगत कराया था। कई उन्हें ससुराल वालों को समझाया भी था। इस मामले 13 सितंबर को उसके पास किसी व्यक्ति की कॉल आई। बताया कि ससुराल वालों ने तुम्हारी बहन को मार दिया है। उसे लेकर मुरादाबाद गए हैं। मुरादाबाद पहुंचने पर ससुराल वाले नहीं मिले, अस्पताल में उसकी बहन का शव पड़ा हुआ था। वहां से परिजन शव लेकर चंदौसी कोतवाली पहुंचे। वहां उन्होंने मृतका के पति, ससुर, सास, देवर के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। इसके बाद मायके वाले शव लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed