{"_id":"614777bc8ebc3e91ed163d72","slug":"married-s-death-in-babrala-maternal-relatives-accused-of-murder-chandausi-news-mbd4032510185","type":"story","status":"publish","title_hn":"बबराला में विवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बबराला में विवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबराला। कस्बे में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने मारपीट कर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया है। हालांकि अभी तक परिजनों की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
नगर बबराला के रामलीला मैदान सराफा बाजार निवासी गुलाम नबी की पत्नी खैरुल निशा (34) की रविवार की सुबह सात बजे मौत हो गई। उसका करीब पांच साल पहले विवाह हुआ था। महिला की मौत होने पर पति ने मायके वालों को सूचना दी। मायके वालों ने आकर ससुरालियों पर उसके साथ मारपीट कर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया। काफी देर तक हंगामे की स्थिति रही। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ससुरालियों का कहना था कि खैरुल निशा काफी समय से बीमार चल रही थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हुई। महिला के दो पुत्र हैं। बबराला चौकी इंचार्ज अजीत सिंह ने बताया कि खैरुल निशा के परिजनों ने ससुरालियों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। शव पीएम को भेजा गया है। ससुरालियों का कहना है कि वह काफी समय से बीमार चल रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मायके वालों ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।