फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Many proposals including increasing the rate of house tax, water tax exemption, water connection and road cutting have been passed.

गृहकर, जलकर में छूट, जल कनेक्शन व रोड कटिंग की दर बढ़ाने सहित कई प्रस्ताव पास

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Many proposals including increasing the rate of house tax, water tax exemption, water connection and road cutting have been passed.
चंदौसी। नगर पालिका के स्वास्थ्य विभाग में हुई पालिका की बोर्ड बैठक हंगामेदार रही। गांधी पार्क में पालिका मुख्य कार्यालय बनवाने के प्रस्ताव सहित कई प्रस्तावों को सभासदों ने एक धड़े से खारिज कर दिया। बोर्ड बैठक में सभासदों ने एजेंडे में शामिल बिंदुओं पर चर्चा के लिए आख्या की प्रतिलिपि न देने पर विरोध जताया और खूब हंगामा किया। गृहकर, जलकर में छूट सहित कई प्रस्तावों पर सभासदों ने अपनी स्वीकृति के साथ पास करा दिए।
विज्ञापन

बुधवार को नगर पालिका के स्वास्थ्य विभाग में पालिका की बोर्ड बैठक हुई। पालिका अध्यक्ष इंदूरानी के संबोधन के बाद ईओ राजकुमार ने बोर्ड बैठक में शामिल बिंदुओं पर चर्चा कराई। बैठक में 14 बिंदु शामिल किए गए। बैठक में गत बोर्ड मीटिंग की प्रत्याशा में 31 दिसंबर 2021 तक गृहकर/जलकर विभाग द्वारा छूट की अवधि बढ़ाने पर स्वीकृति दी गई। इसके अलावा गांधी पार्क में 100 फीट ऊंचे तिरंगे की स्थापना, निर्माण विभाग में कम्प्यूटर संचालन के लिए ऑपरेटर, कम्प्यूटर सेट क्रय करने, जल कनेक्शन व अन्य कार्य के लिए रोड कटिंग दर 280 रुपये प्रति फीट से बढ़ाकर 300 रुपये प्रति फीट करने, निर्माण विभाग के ठेकेदारों का पूर्व निर्धारण पंजीकरण शुल्क 3000 से बढ़ाकर 10000 रुपये, नवीनीकरण का शुल्क 3000 रुपये से बढ़ाकर 5000 रुपये करने, वाहनों के लिए स्टैंड बनाने व स्टैंड शुल्क निर्धारित करने, रिकॉर्ड रूम की सामग्री क्रय करने पर सहमति बनी।
विज्ञापन

बैठक में नामित सभासदों के अलावा पालिका जेई केके अग्रवाल, जेई जलकर अनुज कुमार, एसआई सुनील कुमार, राजस्व निरीक्षक ऋषभ कुमार, ज्योति प्रकाश गोयल, नरेश कुमार, राजकुमार, प्रभाकर गुप्ता, अर्पित आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभासदों को नहीं दी एजेंडे के बिंदुओं की आख्या, हंगामा
बोर्ड बैठक के लिए सभासदों को ईओ की ओर से बोर्ड बैठक की सूचना दी गई थी। इस पत्र में 14 बिंदुओं पर बोर्ड मीटिंग में चर्चा व विचार विमर्श की बात कही गई थी, लेकिन इन बिंदुओं की विस्तृत आख्या की रिपोर्ट सभासदों को उपलब्ध नहीं कराई गई। किराया विभाग के विभिन्न आख्या पर विचार विमर्श का बिंदु आते ही सभासदों ने हंगामा शुरू कर दिया। कहा कि उन्हें एजेंडे में शामिल बिंदुओं की विस्तृत सूचना उपलब्ध नहीं कराई गई। ऐसे में वह अपना सुझाव अथवा समर्थन कैसे दे सकते हैं। इसको लेकर काफी देकर तक हंगामों की स्थिति बनी रही।
स्टैंड पर बाइक व साइकिल से पांच रुपये, कार से 20 रुपये लिया जाएगा पार्किंग शुल्क
शहर में जाम की स्थिति को देखते हुए कचहरी के बाहर, एसबीआई के पास वाहनों के लिए स्टैंड बनाए जाने का प्रस्ताव पास हुआ। प्रस्ताव में बाइक व साइकिल से पांच रुपये पार्किंग शुल्क व कार से 20 रुपये पार्किंग शुल्क लेने का निर्णय लिया गया।

इन प्रस्तावों पर नहीं बनी सहमति, हुए निरस्त
- जलमूल्य संशोधन वृद्धि का प्रस्ताव
- गांधी पार्क में स्थायी पालिका कार्यालय बनाने का प्रस्ताव
- पालिका संपत्ति पर निर्माण, नगर पालिका कार्यालय में कॉम्प्लेस बनाने, किराया विभाग के अन्य प्रस्ताव
- नगर पालिका चंदौसी की सीमा विस्तार का प्रस्ताव
- मुख्य कार्यालय को मल्टी कॉम्प्लेक्स बनाने का प्रस्ताव
- शौचालयों पर स्वच्छता शुल्क निर्धारण का प्रस्ताव
- यातायात व्यवस्था को सुगम व्यवस्थित करने के लिए ई-रिक्शा लाइसेंस शुल्क, पंजीयन शुल्क का प्रस्ताव
बोर्ड बैठक में कुछ प्रस्ताव स्वीकृत हुए हैं। उन पर जल्द काम कराया जाएगा। जिन प्रस्तावों पर सहमति नहीं बनी है, उन्हें सुधार के साथ आगामी बैठक में शामिल किया जाएगा।
इंदूरानी, पालिकाध्यक्ष, नगर पालिका, चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed