फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Management committee meeting after nine years in MGM College

एमजीएम महाविद्यालय में नौ साल बाद प्रबंध समिति की बैठक, शिक्षा पर रहा जोर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Management committee meeting after nine years in MGM College
संभल। करीब नौ साल बाद एमजीएम महाविद्यालय में प्रबंध समिति की बैठक हुई। इसमें जहां पिछली बैठकों की कार्रवाई की पुष्टि हुई। वहीं, भविष्य के कार्यों का खाका खींचा गया। महाविद्यालय में बीएससी की उपलब्धता और एलएलबी व डीएलएड (पूर्व प्रचलित नाम बीटीसी) कोर्स को महाविद्यालय की सुल्तानपुर बुजुर्ग में खाली पड़ी भूमि पर भवन बनाकर संचालित करने के प्रस्ताव को हरी झंडी दी गई। व्यवस्थाएं बेहतर रहें, इसके लिए प्रबंध समिति का चुनाव कराने के लिए अध्यक्ष ने प्राचार्य को अधिकृत किया।
विज्ञापन

एमजीएम महाविद्यालय में रविवार को प्रबंध समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बताते चलें कि प्रबंध समिति में जिलाधिकारी अध्यक्ष, उप जिलाधिकारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, तहसीलदार सचिव हैं। इसके अलावा जो भी पद हैं, वह निर्वाचन प्रक्रिया से चुने जाते हैं। रविवार को पहला मौका ऐसा आया, जब अध्यक्ष के रुप में जिलाधिकारी संजीव रंजन प्रबंध समिति की बैठक में शामिल होने पहुंचे। डीएम ने कहा कि संभल ऐतिहासिक नगरी है। शिक्षा के स्तर को बढ़ाने की आवश्यकता है। इसी कड़ी में महाविद्यालय में बीएससी की उपलब्धता और एलएलबी व डीएलएड कोर्स संचालित करने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन

चयनित नए शिक्षकों का अनुमोदन किया गया।
स्ववित्तपोषित शिक्षकों के वेतन को लेकर चर्चा हुई। जन सहयोग से महाविद्यालय का विकास कराए जाने पर बल दिया गया। भाजपा नेता संजय सांख्यधर ने आयोग से नियमित प्राचार्य बुलाने की मांग के लिए तहसीलदार को पत्र सौंपा। इस दौरान उपजिलाधिकारी दीपेंद्र यादव, तहसीलदार करम सिंह चौहान, सह सचिव संजय अग्रवाल, ज्ञानप्रकाश गुप्ता, चौधरी अशरफ अली, खिलेंद्र सिंह, अशोक अग्रवाल, राजबहादुर सैनी, संजय सांख्यधर, अनंत अग्रवाल, रामकेहर आर्य, अब्दुलरहमान, राजेंद्र प्रसाद, विजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed