फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   man kills his wife in sambhal

मनमुटाव होने पर पत्नी को गला घोंटकर मार दिया, पति और देवर गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
man kills his wife in sambhal
सौंधन (संभल)। हयात नगर थाना क्षेत्र के संभल-गवां मार्ग पर पति ने अपने भाई के साथ मिलकर पत्नी की हत्या कर दी। हत्या को हादसा दिखाने के लिए शव सड़क किनारे झाड़ी में फेंक दिया। साथ ही पुलिस को हादसे की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो हत्या प्रतीत होने लगी। जांच पड़ताल की तो हत्या किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने आरोपी पति और जेठ को गिरफ्तार किया गया है। सूचना पर पहुंचे महिला के मायके वालों ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बुधवार को हयात नगर थाना क्षेत्र के संभल-गवां मार्ग स्थित गांव नूरपुर के नजदीक महिला का शव फेंका गया। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी अजयपाल सिंह ने पुलिस को सूचना देकर बताया कि उसकी पत्नी शारदा 28 की हादसे में मौत हो गई है। सूचना पर यूपी 100 पुलिस पहुंच गई। जांच पड़ताल की तो हादसा नहीं हत्या प्रतीत होने लगी। यूपी 100 पुलिस कर्मियों ने थाना पुलिस को अवगत कराया। जिसके बाद मौके पर थानाध्यक्ष फोर्स के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन

महिला के पति अजयपाल ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ थानाक्षेत्र के गांव सैंडा स्थित रिश्तेेदारी में मंगलवार को आया था। बुधवार को घर लौटते समय उसकी पत्नी की हादसे में मौत हो गई। इसी दौरान पुलिस को एक ग्रामीण ने बताया कि जिस समय महिला को लाकर डाला गया है उस समय वे मौजूद था। ग्रामीण ने बताया कि जब महिला के बारे में जानकारी की तो आरोपी पति ने बताया था कि हादसे में मौत हो गई। ग्रामीण के बयान के बाद पुलिस का शक गहरा हो गया। महिला के पति और जेठ को हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी पति ने बताया कि महिला की शादी कई वर्ष पूर्व उसके बड़े भाई ब्रजपाल सिंह से हुई थी। शादी के छह वर्ष बाद भाई की मौत हो गई तो महिला विधवा के रूप में ससुराल में ही रहती रही।

आरोपी ने बताया कि एक वर्ष पूर्व उसने अपनी विधवा भाभी से शादी कर ली। लेकिन शादी के बाद आपसी मनमुटाव रहने लगा। इसी बात से तंग आकर पत्नी की हत्या करने की योजना बना ली। मंगलवार को गांव सैंडा स्थित एक रिश्तेदारी में आए थे। बुधवार को जब अपने गांव लालपुर लौट रहे थे तो अपने बड़े भाई अमर पाल के साथ मिलकर गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी। महिला की मौत हादसा लगे इसलिए सड़क किनारे झाड़ी में फेंक दिया। वहीं महिला की मौत की सूचना पर मायके वाले पहुंच गए। धनारी थाना क्षेत्र के गांव भिरावटी निवासी महिला के पिता जयप्रकाश यादव ने पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed