फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Mamta Kulkarni reached Shri Kalki Dham and performed Shila Puja

Sambhal News: श्री कल्कि धाम पहुंचीं ममता कुलकर्णी, शिलापूजन किया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Mamta Kulkarni reached Shri Kalki Dham and performed Shila Puja
ऐंचोड़ा कंबोह(संभल)। किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर व पूर्व अभिनेत्री ममता नंद गिरी (ममता कुलकर्णी) रविवार को श्री कल्कि धाम के मासिक सत्संग में पहुंचीं। यहां उन्होंने यज्ञ में आहुति डालीं और शिलादान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि श्री कल्कि धाम पहुंच कर उन्हें अत्यंत दिव्य अनुभूति हो रही है।
विज्ञापन

श्रीकल्कि धाम के नियमित मासिक सत्संग का रविवार को आयोजन किया गया। यज्ञ में ब्रह्मा पंडित अखिलेश्वर शास्त्री जी मौजूद रहे। यज्ञ में मुख्य रूप से महामंडलेश्वर कल्याण देव, महामंडलेश्वर आचार्य हरमनोजदास जी, नक्षत्रेश कुमार आर्य, सत्यानंद जी ने आहुतियां दीं। सत्संग में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर ममता नंद गिरी का श्री कल्कि धाम सेवा समिति ने स्वागत किया किया। ममतानंद गिरी ने श्रीकल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम के साथ प्रधानमंत्री द्वारा पूजित कूर्म शिला के दर्शन किए। इसके बाद ममतानंद गिरी ध्यानमग्न होकर साधना भी की।
विज्ञापन

सत्संग में प्रवचन करते हुए श्री कल्कि पीठाधीश्वर ने कहा कि श्री कल्कि धाम बनाने का यह संकल्प दो दशक पूर्व लिया गया था। उस समय के बहुत से साथी अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन मेरा विश्वास है कि आज जब दिन प्रतिदिन श्री कल्कि धाम का निर्माण कार्य आगे बढ़ रहा है तो उन सभी दिव्य आत्माओं को भी इस अवसर पर नमन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महामंडलेश्वर ममता नंद गिरी ने कहा कि जरूर यह मां भगवती का प्रताप है कि मुझे श्री कल्कि धाम आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर जसपुर के पूर्व विधायक डाॅ. शैलेंद्र मोहन सिंहल, रामकिशोर त्यागी, बिजेंद्र त्यागी, खिलेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed