फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   make fake licence

पीलीभीत के क्रमांक से बनाया फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस

Fri, 22 Jun 2018 01:21 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Fri, 22 Jun 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
make fake licence
demo pic
हयातनगर थाना क्षेत्र के दो युवकों को टूरिस्ट वीजा और फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस थमाकर सऊदी अरब भेज दिया गया। मामला तब खुला जब युवकों से ड्राइविंग न कराकर घास कटवाई गई। फर्जीवाड़े का शिकार हुए युवक किसी तरह से वापस अपने देश आए और थाना पुलिस को पूरा वाकया बताया।
विज्ञापन


वह ड्राइविंग लाइसेंस भी पेश किया, जो फर्जी तरीके से बनाया गया था। हयातनगर के पुलिस ने बताया कि लाइसेंस पीलीभीत के क्रमांक का है पर इसे संभल की सीरिज का बताकर दिया गया। इसका कोई रिकार्ड संभल में नहीं है। यात्री एवं मालकर अधिकारी ने भी इसकी पुष्टि कर दी। अब फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस और धोखाधड़ी करके रुपये हड़पने के इस मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन

संभल जिले के घुमावली गांव निवासी फरमान और सरायतरीन के शेरपुर निवासी जरीफ को फर्जीवाड़ा करके सऊदी अरब भेजा गया था।

इन्हें तीन महीने का टूरिस्ट वीजा बनाकर दिया गया। दोनों को सऊदी में कार ड्राइविंग की नौकरी का झांसा दिया गया। इसके बदले में डेढ़-डेढ़ लाख रुपये तय किए गए। लेकिन पूरे रुपये नहीं लिए गए। जरीफ से 1.40 लाख और फरमान से 1.05 लाख रुपये वसूले गए। इसके बदले में इन्हें फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस तथा टूरिस्ट वीजा दिया गया। यह लोग सऊदी अरब पहुंचे तब इन्हें फर्जीवाड़े का अहसास हुआ। पीड़ितों ने बताया कि उन्हें पहले से न तो वीजा दिखाया गया और न ही ड्राइविंग लाइसेंस।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिस दिन दिल्ली से सऊदी अरब के दम्माम की फ्लाइट थी। उसी दिन एयरपोर्ट पर उन्हें वीजा और ड्राइविंग लाइसेंस दिया गया। उनसे कहा गया था कि उन्हें किसी परिवार की कार चलानी होगी पर ऐसा कुछ नहीं था। ठगे जाने का अहसास होने पर यह लोग किसी तरह से देश में वापस आ गए। यहां पर इन्होंने ठगी करने वाले व्यक्ति से अपना रुपया वापस मांगा।



ठगी करने वाले व्यक्ति ने जब अपना पल्ला झाड़ा तो मामला पुलिस तक पहुंच गया। हयातनगर के थाना प्रभारी बृजमोहन गिरी ने बताया कि प्रथम दृष्टया फर्जीवाड़ा पुष्ट हो गया। इस मामले में  रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस विवेचना करेगी। जो लोग बेरोजगार युवकों को झांसा देकर ठग रहे हैं उन सभी के खिलाफ कार्रवाई होगी। सरायतरीन के ठग व्यक्ति के नेटवर्क में कौन-कौन है, इसका पता लगाया जाएगा।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed