{"_id":"687e99496091c10198071cbb","slug":"mahakals-royal-procession-taken-out-with-drums-chandausi-news-c-204-1-chn1003-121671-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: ढोल नगाड़ों संग निकाली महाकाल की शाही सवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: ढोल नगाड़ों संग निकाली महाकाल की शाही सवारी
विज्ञापन
चंदौसी। श्री महाकाल सेवा समिति की ओर से सोमवार की शाम सीता रोड स्थित मूंछों वाले शिव मंदिर से ढोल नगाड़ों के साथ महाकाल बाबा की शाही सवारी धूमधाम से निकाली गई। इसमें महाकाल बाबा की पालकी के साथ झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। डीजे की धुन पर युवा व महिलाएं झूमते हुए महाकाल बाबा के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।
शाही सवारी मूंछों वाले शिव मंदिर से प्रारंभ होकर गणेश मंदिर, मनिहार चौक, बिसौली गेट, बड़ा बाजार, घंटाघर, फड़याई बाजार, कैथल गेट होते हुए मूंछों वाले शिव मंदिर पर पहुंच कर पूरी हुई। इसमें महाकाल बाबा की पालकी के आगे लोग नतमस्तक करते हुए निकल रहे थे। वहीं नंदी पर सवार भगवान शिव और माता पार्वती की झांकी और भूत प्रेतों के स्वरूप में सजे कलाकारों का डीजे पर नृत्य आदि आकर्षण का केंद्र रहा। शिवभक्तों ने डीजे की धुन पर नृत्य करते हुए और बम-बम भोले के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। इससे माहौल शिवमय हो गया। पालकी का जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।
इस अवसर पर मनोज कुमार छुट्टन, प्रमोद गांधी, हीरालाल, रोहताश कुमार, निशांत वार्ष्णेय, अमर वार्ष्णेय, दीपेश सेठ, प्रशांत खिलाड़ी, हनी वार्ष्णेय, मयंक वार्ष्णेय, लवित वार्ष्णेय, आकाश वार्ष्णेय चिराग बजाज आदि मौजूद रहे।