{"_id":"73c561bb886a5fe29e3140e2c46f4be7","slug":"maarpeet-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिवारी सराय में जमीन के लिए मारपीट-फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिवारी सराय में जमीन के लिए मारपीट-फायरिंग
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Thu, 26 Nov 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की सुबह चार बजे के करीब कुछ लोगों ने जमीन पर अवैध कब्जा करने की कोशिश की। चौकीदार ने शोर मचाया तो जमीन पर काबिज अधिवक्ता व उनकी पत्नी घर से निकल आए। दबंगों ने उनके साथ मारपीट कर दी। फायरिंग की भी की। वहां रखे करीब 20 हजार रुपये बांस व अन्य सामान ट्रैक्टर ट्राली में भरकर ले गए।
अधिवक्ता व उनकी पत्नी को जिला अस्पताल लाया गया। अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस ने लेखपाल समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना चौधरी सराय पुलिस चौकी से करीब 500 मीटर दूर तिवारी सराय की है। अधिवक्ता अशोक त्रिवेदी की संभल बहजोई मार्ग पर त्रिवेदी बांस ट्रेडर के नाम से बांस व अन्य सामान की दुकान है।
आरोप है कि कुछ लोग ट्रैक्टर ट्राली में बजरपुट भरकर लाए और जमीन पर कब्जा करने की नीयत से वहां डाल दिया। त्रिवेदी बांस ट्रेडर में तोड़फोड़ कर दी। विरोध करने पर अधिवक्ता अशोक त्रिवेदी व उनकी पत्नी सुमन त्रिवेदी को मारपीट कर घायल कर दिया। शोर शराबा होने पर अशोक त्रिवेदी के पुत्र डा. नीरज शर्मा भी बाहर निकल आए।
विज्ञापन
दबंगों ने उन्हें भी दौड़ा दिया। अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस ने कोटगर्वी मोहल्ला निवासी मुन्ना पटवारी, शबाब, रिजवान उर्फ अल्ली पहलवान, नावेद गद्दी, चौधरी सराय मोहल्ला निवासी जहीर मोहसिन व गुफरान मोहसिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने नामजद लेखपाल समेत छह अभियुक्तों की तलाश में कोतवाली की पुलिस ने बुधवार को दबिश दी लेकिन कोई हाथ नहीं आया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रामपाल सिंह ने बताया कि फरार अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।