फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   LT line current ran in homes, farmer dies due to grip

घरों में दौड़ा एलटी लाइन का करंट, चपेट में आने से किसान की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
LT line current ran in homes, farmer dies due to grip
संभल। बुकनाला गांव में बुधवार की रात स्पार्किंग के बाद हाईटेंशन लाइन का करंट घरों में दौड़ गया। करंट की चपेट में आकर एक ग्रामीण की मौत हो गई। जबकि साठ से अधिक घरों में विद्युत उपकरण भी फूंक गए। घटना से आक्रोशित लोगों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। वहीं, विभाग के एसडीओ का कहना है कि कटिया डालने के दौरान हादसा हुआ, जिससे ग्रामीण की मौत हुई।
विज्ञापन

असमोली थाना क्षेत्र के गांव बुकनाला में बुधवार की रात करीब 11 बजे विद्युत पोल पर रखे ट्रांसफार्मर में अचानक स्पार्किंग हुई। स्पार्किंग के बाद बिजली चली गई। विद्युत ट्रांसफार्मर से करीब साठ से सत्तर घरों को आपूर्ति मिलती है। दोबारा जैसे ही बिजली आई तो लोगों के घरों तक एलटी लाइन का करंट पहुंच गया। इससे ग्रामीणों के पंखे, टीवी आदि उपकरण फूंक गए।
विज्ञापन

वहीं, अपने घर के आंगन में सो रहे रईस हैदर (50) के ऊपर केबल टूटकर गिर गया। करंट लगने से वह झुलस गए। आनन फानन रईस हैदर को मुरादाबाद के निजी अस्पताल लेकर गए लेकिन वहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौत से परिवार में कोहराम मच गया। इससे लोगों में आक्रोश पनप गया। बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। आक्रोशित लोग सब स्टेशन तक न पहुंच जाएं इस अंदेशे को भांप कर गुरुवार की दोपहर तक कोई कर्मचारी बिजलीघर नहीं पहुंचा। गांव की आपूर्ति बंद हैं। लोग गर्मी से बेहाल हैं।

ये लोग मामूली रूप से झुलसे
-अनीस जहरा पत्नी महमूद रजा, हैदरी पत्नी इरशाद, गुड़िया पत्नी कमर हैदर, खुशनसीब फात्मा पत्नी अतीक हुसैन, सिम्मी पत्नी मोहम्मद हैदर, आलमगीर पत्नी इमाम रजा, आफताब पत्नी मुर्तजा हसन, गुलाम मेहंदी आदि मामूली रूप से झुलस गए। घरों पर ही इनको प्राथमिक उपचार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed