फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Loss will be recovered from miscreants and defaulters

Sambhal News: उपद्रवियों और मुचलकों में पाबंद लोगों से होगी नुकसान की वसूली

Tue, 26 Nov 2024 06:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 26 Nov 2024 06:15 AM IST
विज्ञापन
Loss will be recovered from miscreants and defaulters
संभल। बवाल के दौरान आगजनी और तोड़फोड़ से हुए सरकारी संपत्ति के नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। डीएम डाॅ. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि आकलन के बाद नुकसान की भरपाई उपद्रवियों और मुचलकों में पाबंद लोगों से जाएगी। कहा कि फोटो और वीडियो से उपद्रव करने वाले लोगों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह जामा मस्जिद का सर्वे करने के दौरान लोगों ने बवाल कर दिया था। उपद्रवियों ने जगह-जगह वाहनों में आगजनी और तोड़फोड़ कर जमकर उत्पात मचाया था। गली मोहल्ले और प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। डीएम ने बताया कि बवाल के दौरान फूंके गए वाहनों के कारण हुए नुकसान का आकलन परिवहन विभाग से कराया जाएगा। आकलन रिपोर्ट के आधार पर जो धनराशि तय होगी, उसकी वसूली उपद्रवियों और बवाल से पहले मुचलकों में पाबंद किए गए 42 लोगों से की जाएगी।
विज्ञापन


डिप्टी कलक्टर करेंगे न्यायिक जांच


डीएम ने बताया कि संभल बवाल के दौरान हुई मौतों की न्यायिक जांच डिप्टी कलक्टर मुख्यालय दीपक कुमार चौधरी करेंगे। घटना कैसे हुई, क्या-क्या नुकसान हुआ और मौत किन कारणों से हुई, इन सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं की जांच की जाएी। डीएम ने कहा कि बवाल में पांच लोगों की जान गई है, लेकिन उन्हीं मौतों को अपने रिकॉर्ड में शामिल किया गयाहै, जिन लोगों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। हयातनगर निवासी रोमान के परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। न्यायिक जांच में बवाल की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पथराव और तोड़फोड़ करते कैमरों में कैद हुए उपद्रवी
बवाल के दाैरान पथराव और तोड़फोड़ करते उपद्रवी पुलिस द्वारा बनाए गए वीडियो के साथ ही सीसीटीवी फुटेज में भी कैद हुए हैं। पुलिस सभी वीडियो और फुटेज की बारीकी से जांच कर एक-एक उपद्रवी को चिह्नित कर रही है। बवाल के दाैरान जामा मस्जिद की छत से बनाया गया वीडियो भी पुलिस के पास है, जिसमें उपद्रवियों के चेहरे स्पष्ट दिख रहे हैं।

48 घंटे चलेगा आरोपियों की धरपकड़ का अभियान
एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि जामा मस्जिद, नखासा तिराहा और हिंदूपुरा खेड़ा में जिन उपद्रवियों ने बवाल किया है, उन सभी की सीसीटीवी फुटेज, ड्रोन कैमरे से ली गई फोटो और पुलिस द्वारा बनाई गई वीडियो से शिनाख्त की जा रही है। 48 घंटे तक आरोपियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जाएगा। उपद्रव में शामिल सभी आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।

तमंचे, चाकू, कारतूस और खोखे बरामद
एसपी ने कोतवाली में मीडिया से बात करते हुए बताया कि पुलिस को छानबीन के दौरान तमंचे, चाकू, कारतूस और खोखे बरामद हुए हैं। बताया कि हिंदूपुरा खेड़ा में फायरिंग की गई, जिसमें उनके पीआरओ को छर्रे लगे हैं। जामा मस्जिद के पास सीओ संभल के पैर में छर्रे लगे हैं। इसी तरह अन्य पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।


रातोंरात साजिश रचने का अंदेशा
मीडिया से बात करते हुए डीएम ने बताया कि जिस तरह से पुलिस को जामा मस्जिद पर तीन ओर से घेरा गया, उससे रातोंरात साजिश रचने का अंदेशा लग रहा है। जांच की जा रही है कि इसमें किसकी साजिश थी। 19 नवंबर को हुए सर्वे और जुमा नमाज के दौरान जब भीड़ ने कोई आक्रोश नहीं जताया तो रविवार को भीड़ ने समझाने के बाद भी पुलिस पर हमला क्यों किया। डीएम का मानना है कि भीड़ को उकसाया गया। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed