{"_id":"571fbf064f1c1bae3da92596","slug":"locked-masque","type":"story","status":"publish","title_hn":".नसीले वाली मस्जिद में ताला, नहीं हुई नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
.नसीले वाली मस्जिद में ताला, नहीं हुई नमाज
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Wed, 27 Apr 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नसीले वाली मस्जिद को लेकर सोमवार को हुए विवाद के बाद प्रशासन ने ताला डलवा दिया था। इसलिए मंगलवार को मस्जिद में नमाज नहीं हो सकी। नमाज न होने से लोगों में आक्रोश है। उन्होंने समस्या का समाधान निकाले जाने की मांग की है। प्रशासन इस मसले पर बुधवार को दोनों पक्षों से वार्ता करेगा। उम्मीद है कि वार्ता में समाधान निकल आएगा।
ख्वास खां सराय में नसीले वाली मस्जिद है। देवबंदियों और बरेलवियों में इसे लेकर विवाद चल रहा है। इस मसले पर उलेमा मसाइख बोर्ड मंगलवार को शांत रहा। हालांकि मसाइख बोर्ड के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से बातचीत की। इसमें उन्हें आश्वासन मिला है कि बुधवार को बैठक होगी। दोनों पक्षों को सुना जाएगा।
विज्ञापन
इस बीच पुलिस और प्रशासन सतर्क है। ख्वास खां सराय में नसीले वाली मस्जिद है और उसमें देवबंदी तथा बरेलवी आमने-सामने हैं। सोमवार को दोनों पक्षों में विवाद हुआ था और फायरिंग हो गई थी। तनातनी भरा माहौल है। मंगलवार को प्रशासन के साथ-साथ कुछ जिम्मेदार लोगों ने भी समझौते की पहल की।
विज्ञापन