फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   lockdown in sambhal

साप्ताहिक लॉकडाउन का पहला दिन रहा बेअसर नजर आया, आम दिनों की तरह रही आवाजाही

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
lockdown in sambhal
संभल। साप्ताहिक लॉकडाउन का पहला दिन बेअसर दिखाई दिया। मुख्य मार्गों पर लोगों की आवाजाही और वाहनों की लंबी कतारें लॉकडाउन अवधि का मजाक उड़ाती नजर आईं। प्रतिष्ठान भले पूरी तरह बंद रहे लेकिन कुछ लोगों ने चोरी छिपे अपने प्रतिष्ठान खोले। इस दौरान न पुलिस का पहरा नजर आया और न प्रशासनिक अधिकारी दौर पर दिखाई दिए। ऐसे में साप्ताहिक लॉकडाउन का उद्देश्य पूरा होता दिखाई नहीं दिया।
विज्ञापन

शनिवार और रविवार को शासन ने साप्ताहिक लॉकडाउन घोषित किया हुआ है। इस अवधि में पूरी तरह पाबंदी लगी हुई है। अनावश्यक घूमने वाले लोगों पर कार्रवाई का आदेश है। जरूरी काम से निकलने वाले व्यक्ति को भी साबित करना होगा कि वह जरूरी काम से निकला है। इस अवधि के पालन के लिए शासन ने सख्त हिदायत दी हुई है। इसके बाद भी शनिवार को लॉकडाउन अवधि के पहले दिन संभल में सभी लोग आम दिनों की तरह सड़कों पर दिखाई दिए। दो पहिया वाहन से लेकर बड़े वाहन तक अपनी रफ्तार पर दौड़ते रहे। गौर करने वाली बात यह है कि कहीं चेकिंग तक नहीं की गई। इससे लोगों की आवाजाही आम दिनों की तरह हो गई। ऐसे में साप्ताहिक लॉकडाउन होने का क्या फायदा है। भले जिले में कोरोना संक्रमण की दर घटी है लेकिन संक्रमण खत्म नहीं हुआ है। लापरवाही लोगों की मुश्किल बढ़ा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed