फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   lockdown in sambhal

पुलिस की सख्ती बढ़ी तो लॉकडाउन का हुआ पालन, कहीं बनाया मुर्गा बनाए तो कहीं कान पकड़वाए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
lockdown in sambhal
संभल। नगर में लॉकडाउन का पूरी तरह पालन होता नजर आया। सुबह के समय जब बाजार खुले तो भीड़ उमड़ी थी। जिसको पुलिस ने किसी तरह तितर-बितर कर दिया। अनावश्यक घूमने वाले लोगों पर सख्ती की गई। बाजार बंद होने के बाद जो लोग घूमते मिले उन्हें पुलिस ने सबक सिखाया। कहीं मुर्गा बनाया तो कहीं कान पकड़वाए। पुलिस ने सख्त हिदायत दी कि लॉकडाउन अवधि में अनावश्यक नहीं घूमना है। अगली बार कार्रवाई की जाएगी। अनावश्यक घूमने वाले लोगों के पुलिस द्वारा फोटो भी लिए गए हैं।
विज्ञापन

रविवार की सुबह आवश्यक सामग्री की दुकानें खुली तो काफी भीड़ बाजार तक पहुंच गई। लोग एक दूसरे से सटे नजर आए। पुलिस ने गश्त कर ऐसे लोगों को हिदायत दी और सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए कहा। जिससे संक्रमण से बचा जा सके। 11 बजे बाजार बंद होने का समय हुआ तो पुलिस ने सख्ती दिखाई। कई अन्य प्रतिष्ठान खुले मिले तो उन्हें पुलिस कोतवाली ले गई।
विज्ञापन

आवश्यक सामग्री की दुकानें भी पूरी तरह बंद करा दीं। जो अनावश्यक घूमते मिले उन्हें सबक सिखाया गया। कोतवाली के क्राइम प्रभारी कुलदीप सिंह फोर्स के साथ गश्त पर निकले और उन्होंने कहीं मुर्गा बनाया और कहीं कान पकड़वाए। पुलिस की सख्ती होने पर दोपहर के समय पूरी तरह बाजार में सन्नाटा दिखाई दिया। वहीं दूसरी ओर चंदौसी और बहजोई में लॉकडाउन का पालन नजर आया। पुलिस ने आवश्यक सामग्री की दुकानें बंद होने के बाद सख्ती की। जिससे लोग घरों की ओर चले गए। मुख्य मार्ग पर तो आवाजाही दिखाई दी लेकिन शहर की सड़कें सूनी हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed